नक्सलियो ने पुलिसकर्मी के भाई की कर दी हत्या

कांकेर, 03 दिसम्बर (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के अंतागढ़ से नक्सल हत्या की जानकारी आमने आ रही है। बताया जा रहा है कि माओवादियों ने एक पुलिसकर्मी के भाई की हत्या कर दी है। कांकेर के पुलिस अधीक्षक ने नक्सल हत्या की घटना की मीडिया में पुष्टि की है। नक्सलियों पुलिसकर्मी के भाई बेले राम ध्रुव की हत्या सरंडी गांव में की है। यह ताडोकी थाना क्षेत्र का मामला है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तफ्तीश शुरू कर दी है। यहां पर पुलिस को नक्सली पर्चे भी मिले हैं।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »