राजधानी में अपहरण की घटनाओं में वृद्धि

नई दिल्ली ,17 दिसंबर (आरएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में फिरौती के लिए अपहरण की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी गयी है और पुलिस के सामने मुख्य चुनौती अपहृतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की होती है। दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष नवंबर तक राजधानी में अपहरण की 19 घटनाएं दर्ज की गयी हैं, जबकि पिछले साल इस अवधि में 14 ऐसे मामले सामने आये थे।
जानकारी के अनुसार अपहरण के मामलों में उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता अपहृतों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की होती है। पुलिस सूत्रों के अनुसार उन्हें ऐसे मामलों में बहुत सतर्कता बरतनी होती है। उनका मानना है कि मुख्य चुनौती होती है कि पीडि़त को बिना किसी चोट के सुरक्षित बचा लिया जाए। हमें अपहतार्ओं की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखनी होती है।
पुलिस के मुताबिक ऐसे मामलों में अपहृतों के परिजनों को विश्वास में लेना मुश्किल होता है। पुलिस उपायुक्त (अपराध) जी राम गोपाल नाइक के अनुसार, पीडि़तों के माता-पिता को विश्वास में लेना अक्सर कठिन होता है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »