पहले लड़े थे गोरो से अब लड़ेंगे चोरो से : भूपेश बघेल

बाराबंकी ,02 फरवरी (आरएनएस)। किसान, नौजवान स्वाभिमान रैली के साथ कांग्रेस का बाराबंकी से लोकसभा चुनाव का शनिवार शंखनाद कर दिया। जिसमें कांग्रेस के छोटे से बड़े नेता समेत कई दिग्गज नेताओं ने भाजपा को चोरो की पार्टी बताते हुए यहां की सांसद और विधायकों पर जनता के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया। रैली में हजारों की तादाद में भीड़ एकत्रित हुई। बघेल को सुनने आये लोगों ने उत्साह के साथ साथ शांति का भी परिचय दिया। रैली की सफलता से खुश होकर आडिटोरियम पर ठीक 4 बजे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आगमन हुआ तो किसान पुत्र भूपेश बघेल जिंदाबाद के गगन भेदी नारों के साथ उनका जोरदार स्वागत हुआ। रैली को सम्बोधित करते हुए भूपेश बघेल ने बाराबंकी की महान विभूतियों को याद करते हुए कहा कि यहां आकर गर्व की अनुभूति हो रही है। उन्होने 1857 के आजादी की लड़ाई की बाराबंकी को धरती बताया उन्होने कहा देश पर इस समय संकट के बादल छाये हैं। किसान भी संकट में है। बेरोजगारी चरम पर है। देश में संगठित लूट हो रही है। भाजपा पर तंज कसते हुए यह भी कहा कि जनता को बरगलाने की कोशिश जारी है। मुख्यमंत्री बघेल ने पीएल पुनिया की तरीफो के पुल बांधते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में उनकी वर्ष की अथम परिश्रम के चलते भाजपा की 15 साल का शासन खत्म कर उसे 15 सींटो पर सिमटाकर उसे उसकी जगह दिखाई। उन्होने यह भी कहा कि बाराबंकी और उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का परचम लहरायेगा। छत्तीसगढ़ में तीन चैथाई बहुमत से जीते लेकिन जश्न में नही डूबे। राहुल जी के वादे के अनुसार, शपथ लेने के बाद उनकी दिल्ली पहुंचने से ही पहले ही छत्तीसगढ़ के छ: हजार 200 करोड़ रुपये 16 लाख किसानों का कर्जा माफ किया। उन्होने कहा कि स्वामी नाथन कमेटी के आगे चलकर छत्तीसगढ़ में 2500 रुपये कुन्तल धान की खरीद की जा रही है। छत्तीसगढ़ के किसानों को दी गयी सुविधाओं के बारे में उन्होने बताते हुए यह भी कहा कि पांच एकड़ किसान को 56000 हजार रुपये अतिरिक्त दिया जा रहा है। उन्होने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि 15 लाख देने वाले 500 रुपये महीना दे रहे हैं। भाजपा किसानों के साथ मजाक कर रही है। इस सरकार ने तो पहले विकलांग और निराश्रितों को पेंशन भी 500 रुपये से अधिक दी जाती हैं लेकिन भाजपा किसानों को इनसे भी नीचे लाकर खड़ा कर दिया है। हम 2019 का चुनाव किसान मुद्दे पर ही लड़ेंगे। उन्होने कहा कि किसान जब संगठित होगा तो सरकार भी किसान के हिसाब से चलेगी। छत्तीसगढ़ में किसानों ने कांग्रेस को छप्पर फाड़कर वोट दिया। जो कर्जा छत्तीसगढ़ में माफ हो सकता है। वो पूरे देश में क्यों नही हो सकता। उन्होने यह भी कहा कि किसानों को तो सिर्फ खाद पानी और कीमत चाहिये। बाराबंकी से सांसद प्रत्याशी तनुज पुनिया की तारीफों के पुल बांधते हुए बघेल ने कहा कि तनुज हमारे छोटे भाई हैं इनके बुलाने पर बाराबंकी आया हूं। जितनी बार बुलायेंगे उतनी बार आऊंगा।अन्त में उन्होने कहा कि प्रदेश के नौजवानो और किसानों पर मुझे गर्व है कांग्रेस ने आजादी के दौरान अंगे्रजो से लड़ाई लड़ी थी और बाद चोरों से लोकसभा चुनाव में लड़ाई लड़ेगी। अंगे्रजों का सर्यास्त नही होता था उनके तलवे चाटने वाले उनके पिठ्ठवों से हम लड़ेंगे। कांग्रेसी नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि तनुज पुनिया बाराबंकी का उज्जवल भविष्य होने की शुभकामनाएं दी और सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि 2019 चुनाव की इबारत साफ है। 2009 में बाराबंकी ही ऐसा जिला है जहां की जनता ने प्रियंका और राहुल को एक साथ एक मंच पर देखा। पूर्व केन्द्रीय मंत्री जतिन प्रसाद ने जन सैलाब का स्वागत करते हुए कहा कि डा. पीएल पुनिया कहीं भी रहते हैं। चाहे वह छत्तीसगढ़ का चुनाव क्यों न हो उनका ध्यान बाराबंकी के लोगों पर ही रहता है। इस मौके पर रैली का मंच संचालन सरजू शर्मा द्वारा किया गया। मंच पर मौजूद लोगों में राजेश भल्ला, कपिल देव वर्मा, राज लक्ष्मी, हाकिम अली बादशाह, मजहर अजीज खां, इरफान कुरैशी, शबनम वारसी, जयंत गौतम, प्रदीप मौर्या, नसीम पठान, ममता चैधरी, तरुण पटेल, विनोद भारती सहित तमाम कांगे्रसी नेता मौजूद रहे।
बाक्स
बाराबंकी की धरती पर छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री ने दिल्ली पर साधा निशाना
किसान नौजवान स्वाभिमान रैली से बढ़ी पीएल पुनिया और तनुज की प्रतिष्ठा, उमड़ा सैलाब
बाराबंकी। राज्यसभा सदस्य डा. पीएल पुनिया द्वारा आयोजित किसान नौजवान स्वाभिमान रैली में आज कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा। जिस मकसद से यह रैली आयोजित की गयी थी। उस मकसद में पूरी तरह से कांग्रेसी सांसद कामयाब रहे। उपस्थित जनसमूह के सामने उन्होने अपने बेटे तनुज पुनिया को पेश किया और आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी बनाये जाने के भी संकेत दिये। स्वाभिमान रैली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री सहित अन्य कांग्रेसी नेताओं ने केन्द्र सरकार व राज्य सरकार को निशाने पर रखा। शहर के राजकीय इण्टर कालेज में स्थित आडिटोरियम में राज्यसभा सदस्य डा. पीएल पुनिया ने किसान नौजवान स्वाभिमान रैली का आयोजन किया था। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में किसान नेता व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आये थे। इसके अलावा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर व अन्य कांग्रेसी नेताओं का भी आगमन था। लेकिन राज बब्बर तो नही आये अन्य सभी कांग्रेसी बड़े नेता रैली में जरुर शामिल हुए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बाराबंकी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद तो दिया ही साथ ही में उन्होन अपने सम्बोधन में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मुख्य निशाने पर रखा। उन्होने केन्द्र सरकार के कार्यकाल को सबसे खराब बताया और यह कहा कि इस सरकार में देश के किसान नौजवान व आम जनमानस पूरी तरह से त्रस्त हैं। क्योंकि केन्द्र सरकार की योजनाओं से सिर्फ पूंजीपतियों को ही फायदा मिला है। आम गरीब किसानों को कुछ भी हाथ नही लगा। उन्होने कहा कि झूठ बोलने में माहिर देश के प्रधानमंत्री ने सिर्फ आज तक देश की जनता को गुमराह ही किया है। कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने भी प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र को भी अपना निशाना बनाया। चाहे कांग्रेसी नेता संजय सिंह हो या जतिन प्रसाद जिसने भी माइक सम्भाला सभी लोगों ने सिर्फ भाजपा की ही खिचाई की। सपा बसपा गठबन्धन के बारे में इन नेताओं ने कुछ भी बोलने से परहेज किया। डा. पीएल पुनिया द्वारा आयोजित किसान नौजवान स्वाभिमान रैली उनकी प्रतिष्ठा बन गयी थी। जिसमें श्री पुनिया सफल रैली करके पूरी तरह से अपनी प्रतिष्ठा बचाने में सफल रहे। क्योंकि सुबह 10 बजे से ही राजकीय इण्टर कालेज परिसर में कार्यकर्ताओं का आगमन शुरु हुआ जो दोपहर तक चलता रहा। हैदरगढ़, जैदपुर, दरियाबाद, रामनगर, कुर्सी और नवाबगंज विधानसभा क्षेत्रों से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे थे। वैसे मुख्य अतिथि के आने का समय 3 बजे बताया गया था लेकिन वह करीब एक घण्टा देरी से कार्यक्रम स्थल पहुंचे। इसके बावजूद मुख्य अतिथि को देखने और सुनने के लिये हजारों की संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पर जमे रहे। सबसे उल्लेखनीय बात यह थी कि सभी नेताओं ने डा. पीएल पुनिया के पुत्र तनुज पुनिया को आगामी लोकसभा चुनाव में चुनाव जिताने की अपील से नही चूके। क्योंकि सभी नेताओं ने स्थानीय कार्यकर्ताओं को बार-बार आभार प्रकट किया और यह कहा कि कांग्रेस की सरकार इस बार केन्द्र में बननी तय है। कुल मिलाकर जिस मकसद से डा. पीएल पुनिया ने स्वाभिमान रैली का आयोजन किया था वह अपने मकसद में पूरी तरह सफल रहे अपने साथ साथ अपने बेटे को भी राजनीति में आगे बढ़ाने में उन्होने कामयाबी हासिल की। रैली में उमड़ी भीड़ और कांग्रेसी नेताओं का सम्बोधन कार्यकर्ता कितना याद रखते हैं और चुनाव माहौल में किस तरह से इसका उपयोग करते हैं यह तो आने वाला समय ही बतायेगा। वैसे कांग्रेसी नेता सरजू शर्मा, ज्ञानेश शुक्ला, ए.पी. गौतम, शहजादे आलम, विजय पाल गौतम, नईम सिद्दीकी, मो. फैसल सहित स्थानीय नेता भी रैली की सफलता से उनके चेहरे खिले हुए थे।
बाक्स
भाजपा सांसद के नंनदोई कांग्रेस में शामिल
बाराबंकी। किसान नौजवान स्वाभिमान रैली में आज भाजपा सांसद प्रियंका सिंह रावत के नंनदोई विनोद कुमार रावत ने आज छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। श्री रावत ने यह कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार से आज पूरा देश का किसान नौजवान त्रस्त है। उनकी गलत नीतियों के कारण ही उन्होने भाजपा छोड़ी है और कांग्रेस में शामिल हुआ हूं।
बाक्स
तनुज ने दिया हल
बाराबंकी। युवा कांग्रेसी नेता तनुज पुनिया वैसे तो छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के स्वागत के लिये अमौसी हवाई अड्डा पहुंच गये थे और वहां पर ही उन्होने मुख्य अतिथि का स्वागत किया लेकिन कार्यक्रम स्थल पर उन्होने किसान नेता व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को हल देकर स्वागत किया। इसके अलावा स्थानीय कांगे्रसी नेताओं जिसमें ने मुख्य अतिथि मूल माला व प्रतीक चिन्ह के रुप में चांदी जड़ा मुकुट भी पहनाकर स्वागत किया।
०००००००००

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »