जानिये अपने तीसरे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बारे में

रायपुर, 16 दिसंबर (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक नया अध्याय लिखने वाले छत्तीसगढ़ के माटीपुत्र भूपेश बघेल का जन्म 23 अगस्त 1961 में ग्राम कुरूदडीह, पोस्ट बटंग, तहसील पाटन जिला दुर्ग में हुआ। सामान्य कृषक परिवार में जन्मे श्री बघेल ने एम.ए. (पूर्व) तक की पढ़ाई की और इसके बाद वे वर्ष 1990 से 1994 तक जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष (दुर्ग ग्रामीण) के रूप में सक्रिय राजनीति से जुड़ गए। इसके बाद उन्हें कार्यक्रम समन्वयक प्रदेश कांग्रेस कमेटी बनाया गया। वर्ष 1993 से वे विधानसभा चुनाव में सक्रिय हो गए थे और इसके बाद वे पीछे मुड़कर नहीं देखे। वष्र 1998, 2003, 2013 में निर्वाचित होकर विधानसभा सदस्य बने। राज्य गठन के बाद कांग्रेस शासनकाल में उन्हें राजस्व, पुनर्वास, राहत कार्य, स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री बनाया गया था। वर्ष 2013 में उन्हें सदस्य कार्य मंत्रणा समिति विधानसभा भी बनाया गया था। वर्ष 2014-15 में उन्हें सदस्य लोक लेखा समिति विधानसभा बनाया गया। वर्तमान में श्री बघेल पाटन विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं और वे अपने क्षेत्र में सबसे अधिक लोकप्रिय नेता हैं।
झूमकर नाचे कवासी लखमा-कार्यकर्ता
इधर कांग्रेस भवन में आज जैसे ही विधायक दल की बैठक में भूपेश बघेल के नाम पर सहमति बनी और उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त हो गया। कांग्रेस भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह इतना अधिक बढ़ा कि कांग्रेस भवन में लगा लोहे का गेट टूट गया। इधर राजीव भवन के दूसरे माले के बाल्कनी में कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने कोंटा विधायक कवासी लखमा भी कांग्रेस का हाथ लेकर नाचते नजर आए। उन्होंने भी डीजे की धुन पर जमकर नाचा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »