नक्सल अभियान में साहसिक एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले 91 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पदोन्नति

रायपुर, 01 दिसंबर (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ पुलिस में बहादुरी एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले 91 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पुलिस मुख्यालय में उच्च स्तरीय समिति द्वारा क्रम-से-पूर्व पदोन्नत किया गया है। गृह मंत्री रामसेवक पैकरा, पुलिस महानिदेशक ए.एन. उपाध्याय और पुलिस महानिदेशक (नक्सल अभियान) डी.एम. अवस्थी ने पदोन्नति पाने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »