जोगी दंपत्ति, ऋचा जोगी, धर्मजीत सिंह जीत की ओर अग्रसर

रायपुर, 11 दिसंबर (आरएनएस)।  जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ से अजीत जोगी, पत्नी श्रीमती रेणु जोगी, बहू ऋचा जोगी एवं धर्मजीत सिंह भारी वोटों से बढ़त बनाते हुए जीत की ओर अग्रसर है। इसके अलावा कुछ अन्य सीटों पर भी जनता कांग्रेस के प्रत्याशी भाजपा और कांग्रेस से बढ़त बनाए हुए है।

सुबह 11 बजे तक जनता कांग्रेस से प्रत्याशी अजीत जोगी मरवाही विधानसभा सीट में भाजपा प्रत्याशी अर्चना पोते से 4179 वोटों से बढ़त बनाए हुए है, वहीं श्रीमती रेणु जोगी कोटा विधानसभा सीट में  भाजपा प्रत्याशी काशीराम साहू से 1171 वोटों से आगे है। इसी प्रकार लोरमी विधानसभा सीट से जनता कांग्रेस से प्रत्याशी धर्मजीत सिंह भारी वोटों से बढ़त बनाए हुए है, खैरागढ़ से जनता कांग्रेस प्रत्याशी देवव्रत सिंह 1264 वोटों से भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल से बढ़त बनाए हुए है। बलौदाबाजार सीट से भी जनता कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद कुमार शर्मा 1878 वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी जनकराम वर्मा से बढ़त बनाए हुए है, वहीं जनता कांग्रेस प्रत्याशी ऋचा जोगी भी आगे चल रही है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »