सीएम के ट्वीट से विरोधियों की बोलती बंद

रायपुर, 05 फरवरी (आरएनएस)। बदला-बदला, बदला! भाई किस बात का बदला? क्या किया था आप लोगों ने? कोई अपराध किया था? नहीं किया तो मत घबराइए।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने ट्वीटर एकाउंट पर एक रोचक ट्वीट किया है। लगातार बदले की भावना से राजनीति करने के आरोप लगने के बाद आज मुख्यमंत्री ने इस ट्वीट से सारे विरोधियों की बोलती ही बंद कर दी है। किसी का भी नाम लिए बिना उन्होंने लिखा है कि भाई किस बात का बदला? क्या किया था आप लोगों ने? न्यूटन की गति का तीसरा नियम है-क्रिया के विपरीत प्रतिक्रिया। तो क्रिया क्या थी? वो भी बता दें? कोई अपराध किया था? नहीं किया तो मत घबराइए। इंसान देने, दिलाने की बात है और बदलाव-पुर में इंसाफ तो होकर रहेगा। मुख्यमंत्री के इस ट्वीट के बाद राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हो गई है। राजनीति के जानकारों की माने तो मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अपने एक ट्वीट से सारे विरोधियों को सीधे-सीधे जवाब दे दिया है कि यदि गलत नहीं हैं तो डरने की जरूरत नहीं है और यदि गलत किया है तो कार्यवाही तय है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »