एसएसपी ने यातायात के 10 कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

रायपुर, 29 नवंबर (आरएनएस)। दीपावली पर्व के साथ ही चुनाव के दौरान अपने कर्तव्यों का बेहतर ढंग से पालन करने वाले यातायात विभाग के कर्मचारियों को एसएसपी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

एसएसपी कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमरेश मिश्रा ने यातायात विभाग के कर्मचारियों को बेहतर ढंग से कर्तव्य निर्वहन के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया। अक्टूबर-नवंबर में त्योहारी भीड़, दीपावली पर्व और इसके ठीक बाद विधानसभा चुनाव के दौरान शहर में बेहतर यातायात व्यवस्था बनाए रखने में अपना योगदान देने वाले जवानों की हौसला अफजाई करते हुए श्री मिश्रा ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इनमें प्रधान आरक्षक जीवन वर्मा, गोपी सिंह, मदन लाल धु्रव, आरक्षक सहदेव वर्मा, विनय शुक्ला, अन्थेरेस्स केरकेट्टा, महिला आरक्षक पुष्पा सोनी, सुनील क्षत्रिय, गोपाल सिदार, टोप सिंह वर्मा सम्मानित किए गए।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »