शराब पीकर महिला यात्री ने विमान में मचाया उत्पात

मुंबई ,14 नवंबर (आरएनएस)। ड्रिंक के लिए इनकार करने पर शराब के नशे में चूर एक बिजनस क्लास आइरिश यात्री ने एयर इंडिया क्रू सदस्यों के साथ जमकर बदसलूकी की। आइरिश यात्री मुंबई से लंदन यात्रा कर रहा थीं। महिला यात्री ने एयर होस्टेस को अपने क्रिमिनल लॉयर के रूप में अपने मानवाधिकार कार्यों के बारे में बताते हुए गाली देने लगी। महिला यात्री ने एक क्रू सदस्य को थप्पड़ भी मारा। लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट पर विमान के लैंड करने के बाद यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया।

एक केबिन क्रू मेंबर ने पूरी घटना का विडियो भी बना लिया जिसमें महिला यात्री को 40 से अधिक बार अपशब्द कहते सुना गया। घटना एयर इंडिया फ्लाइट एआई- 131 में 10 नवंबर की है। एक सूत्र ने बताया, महिला यात्री सीट नंबर 1जे पर बैठी थी। रेड वाइन की दो च्ॉर्टर बोतल पीने के बाद वह इकॉनमी क्लास के वॉशरूम में गई। जहां उन्होंने सिगरेट का धुआं उड़ाया लेकिन स्मोक अलार्म नहीं बजा।

इसके बाद वह अपनी सीट पर लौटी और वाइन की 2 च्ॉर्टर बोतल और पी ली। इसके बाद वह चिल्ला कर बात करने लगी। सूत्र ने बताया, जब उसने एक और बोतल की मांग की तो क्रू ने इनकार कर दिया। इस पर महिला ने उसे डेजर्ट ट्रॉली में धकेलने की धमकी दी। इसके बाद उसने वाइन की खुली बोतल देखी और बिना इजाजत के उसे अपने पास रख लिया।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »