विधानसभा चुनाव प्रचार में कई स्टार प्रचारक आएंगे दुर्ग भिलाई और राजनांदगांव

भिलाई, 10 नवंबर (आरएनएस)। विधानसभा चुनाव में अब स्टार वार शुरू हो गया है। भाजपा व कांग्रेस के कई स्टार प्रचारक भिलाई-दुर्ग में सभाएं लेंगे। भाजपा के स्टार प्रचारों में उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, सांसद व फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी का शेडयूल तय हो गया है। वहीं कांग्रेस ने लोकसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खडग़े, राहुल गांधी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव, मध्यप्रदेश के सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व क्रिकेटर मो. अजहरुद्दीन, फि ल्म स्टार राज बब्बर के आने की जानकारी दी है।

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 नवंबर को भिलाई आएंगे। वे वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के बैकुंठधाम दशहरा मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

सांसद हेमा मालिनी अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के मुरमुंदा में सभा प्रस्तावित है। सुषमा स्वराज भी वैशाली नगर या भिलाई में प्रचार के लिए आएंगी। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह दुर्ग, भिलाई नगर, वैशाली नगर और पाटन क्षेत्र में की रोड शो के साथ किसी एक स्थान पर सभा भी लेंगे।

केन्द्रीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज शनिवार को भिलाई-तीन आएंगी। दोपहर 12 बजे अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के लोगों को मंगल भवन के सामने मैदान में सांवला राम डाहरे के पक्ष में संबोधित करेंगी। यहां वे लगभग एक घंटा रहेंगी। वापस रायपुर लौट जाएंगी।

भिलाई जिला भाजपा के युवा मोर्चा कार्यकर्ता बाइक रैली निकालेंगे। रैली नेहरू नगर चौक से शुरू होगी। दुर्ग होते हुए राजनांदगांव जाएंगे। जहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की अगुवाई करेंगे। सभा स्थल पर भीड़ जुटाएंगे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »