मुख्यमंत्री आज भखारा में करेंगे लगभग 1464 करोड़ के 270 कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन

रायपुर, 29 सिंतबर (आरएनएस)। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह प्रदेशव्यापी अटल विकास यात्रा के दौरान कल 30 सितम्बर को धमतरी जिले के भखारा में आयोजित आमसभा में लगभग 1463 करोड़ 95 लाख रूपए की लागत के 270 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। डॉ. सिंह इनमें से 1007 करोड़ 11 लाख रूपए की लागत के 187 कार्यों का भूमिपूजन और 456 करोड़ 83 लाख रूपए की लागत के 83 कार्यों का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री इस अवसर पर शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं में 429 हितग्राहियों को लगभग दो करोड़ 90 लाख रूपए की सामग्री और सहायता राशि के चेक वितरित करेंगे। डॉ. सिंह जिन कार्यों का भूमिपूजन करेंगे, उनमें लगभग 287 करोड़ 44 लाख रूपए की लागत से टिकरापारा-सेजबहार-भखारा-धमतरी-कुरूद तक बनने वाली 57.32 किलोमीटर लम्बी सड़क, लगभग 282 करोड़ 39 लाख रूपए की लागत से नयापारा-मगरलोड-मोहंदी-भोयना तक बनने वाली 66.72 किलोमीटर लम्बी सड़क, लगभग 162 करोड़ 29 लाख रूपए की लागत से कल्ले-हंचलपुर-कुर्रा-आमदी तक बनने वाली 37.80 किलोमीटर लम्बी सड़क, लगभग 126 करोड़ 50 लाख रूपए की लागत से कुरूद-मगरलोड-पाण्डुका तक बनने वाली 36.24 किलोमीटर लम्बी सड़क, लगभग 36 करोड़ 54 लाख रूपए की लागत से करेली बड़ी-नारी मार्ग पर महानदी पर बनने वाला उच्च स्तरीय पुल शामिल है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »