बेनामी संपत्ति की जानकारी देने पर मिलेगा 1 करोड़ का ईनाम

नई दिल्ली ,09 नवंबर (आरएनएस)। बेनामी संपत्ति पर सख्त हो रही सरकार ने ईनामी योजना का विस्तार करते हुए नई रणनीति अपनाई है। मसलन अगर आपको किसी की बेनामी प्रॉपर्टी या बेनामी ट्रांजैक्शन के बारे में सटीक जानकारी है तो आप 1 करोड़ रुपए का इनाम जीत सकते हैं। इसके लिए आपको इस बेनामी प्रॉपर्टी के बारे में सरकार को जानकारी देनी होगी। इसके अलावा अगर किसी ने विदेश में काला धन जमा कर रखा है और आप इस बारे में सरकार को सही जानकारी देते हैं तो आप 5 करोड़ रुपए तक का इनाम जीत सकते हैं।
बेनामी ट्रांजैक्शंस इन्फ ार्मेन्टस स्कीम रिवार्ड स्कीम
आयकर विभाग की बेनामी ट्रांजैक्शंस इन्फार्मेन्टस स्कीम रिवार्ड स्कीम, 2018 है जिसके तहत कोई भी व्यक्ति ज्वाइंट कमिश्नर या एडिशनल कमिश्नर को बेनामी ट्रांजैक्शन या बेनामी प्रॉपर्टी के बारे में जानकारी दे सकता है, जिस पर बेनामी ट्रांजैक्शंस अमेंडमेंट एक्ट के तहत कार्रवाई की जा सके। इस स्कीम के तहत आप बेनामी ट्रांजैक्शन या बेनामी प्रॉपर्टी की जानकारी देकर 1 करोड़ रुपए का इनाम पा सकते हैं।
जानकारी देने वाले का नाम रहेगा गोपनीय
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का दावा है कि इस स्कीम के तहत जो भी व्यक्ति बेनामी प्रॉपर्टी या बेनामी ट्रांजैक्शन की जानकारी देगा उसका नाम गोपनीय रहेगा। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट उस व्यक्ति की पहचान कभी भी सार्वजनिक नहीं कर सकता है।
इनकम टैक्स इन्फ ार्मेन्ट्स रिवार्ड स्कीम
इसके अलावा इनकम टैक्स इन्फार्मेन्ट्स रिवार्ड स्कीम के तहत कोई भी व्यकि ऐसे व्यक्ति के बारे में जानकारी दे सकता है जो लंबे समय से टैक्स की चोरी कर रहा हो। इस स्कीम के तहत जानकारी देने वाले व्यक्ति को 50 लाख रुपए तक का इनाम मिल सकता है।
००

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »