तीन दलों की उपस्थिति से भाजपा-कांग्रेस दोनों को नुकसान

रायपुर, 27 अक्टूबर (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में एक नाम बीजापुर का भी है। वर्तमान विधायक महेश गागड़ा भाजपा सरकार में वनमंत्री हैं। मंत्री बन जाने के बाद व्यावहारिक बदलाव के कारण जनता में नाराजगी है। मतदाताओं में आदिवासियों की संख्या सर्वाधिक है। इसके बाद सामान्य वर्ग के मतदाताओं का क्रम आता है। भाजपा ने इस बार भी महेश गागड़ा को अपना प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस के विक्रम मंडावी प्रत्याशी हैं। बीजापुर क्षेत्र में एंटीइंकम्बेंसी का असर प्रभावी है। इसका लाभ कांग्रेस को मिल सकता है। किंतु आप पार्टी, जकांछ (जोगी),भाजपा और समाजवादी पार्टी की उपस्थिति का नुकसान कांग्रेस और भाजपा दोनों को होगा। अनुमानत: चार से पांच हजार वोट के नुकसान की आशंका है। भाजपा-कांग्रेस के अलावा समाजवादी पार्टी से पुनेम संतोष, भाकपा से कमलेश झाड़ी तथा जकांछ (जोगी) से संकनी चन्दै्रया सक्रिय हैं।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »