दिल्ली में बारिश के बीच प्रदेश कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन शुरू

रायपुर, 09 अगस्त (आरएनएन)। छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र महज ढाई दिन में खत्म किए जाने के विरोध में छग प्रदेश कांगे्रस कमेटी के बैनर तले बुधवार को नई दिल्ली के जंतर-मंतर में कांग्रेस द्वारा धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल के अलावा प्रदेश के विधायक, प्रदेश संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में धरना-प्रदर्शन में उपस्थित है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »