भाजपा ने जारी की 77 प्रत्याशियों की सूची

रायपुर/नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में हुई बैठक के बाद आगामी विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की घोषणा शनिवार रात 9.15 बजे हुई प्रेस कांफ्रेन्स में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और छत्तीसगढ़ प्रभारी रहे जे.पी.नड्डा ने बताया कि  बैठक में सर्वप्रथम  अमृतसर में हुई दुखद घटना में मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा बिहार के भाजपा सासंद श्री सिंह के निधन पर भी शोक व्यक्त किया गया। श्री नड्डा ने छत्तीसगढ़ के प्रत्याशियों की घोषणा करते हुए बताया कि प्रदेश के 90 में से 77 सीटों पर पार्टी ने प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए है। जिसके अनुसार दो चरणों में होने वाले चुनाव के प्रथम चरण बस्तर संभाग नक्सल प्रभावित के 12 एवं राजनांदगांव जिले के 6 सीटों पर 12 नवम्बर 2018 को मतदान होंगे। शेष 72 विधानसभाओं में मतदान 20 नवम्बर 2018 को होंगे। भरतपुर सोनहत से चंपादेवी पावले, मनेन्द्रगढ़ से श्यामबिहारी जायसवाल, बैंकुण्ठपुर से भईयालाल राजवाड़े, भटगांव से रजनी त्रिपाठी, प्रतापपुर से रामसेवक पैंकरा, सामरी से सिद्धनाथ पैंकरा, लुड्रा से विजयनाथ ङ्क्षसह, अबिकापुर से अनुरागसिंह देव, सीतापुर से गोपालराम भगत, जशपुर से गोविंदराम भगत, कुनकुरी से भरतसाय, पत्थलगांव शिवशंकर पैंकरा, लैलुगां से सत्यानंद राठिया, रायगढ़ रोशनलाल अग्रवाल, सारंगढ़ से केराबाई मनहर, खरसिया से ओपी चौधरी, धरमजयगढ़ से लीनव राठिया, रामपुर से ननकीराम कंवर, कोरबा से विकास महतो, कटघोरा से लखनलाल देवांगन, पालीतानाखार से रामदयाल उइके, मरवाही से अर्चना पोर्त, लोरमी से तोखन साहू, मुगेंली से पुन्नूलाल मोहले, तखतपुर से हर्षिता पाण्डेय, बिल्हा से धरमलाल कौशिक, बिलासपुर से अमर अग्रवाल, बेलतरा से रजनीश ङ्क्षसह, मस्तूरी से कृष्णमूर्ति बांधी, अकलतरा से सौरभ ङ्क्षसह, जांजगीर-चांपा से नारायण चंदेल, सक्ति से मेघाराम साहू, चंद्रपुर से संयोगिता ङ्क्षसह, पामगढ़ से अंबेश जांगड़े, खल्लारी मोनिका साहू, बिलईगढ़ से सनम जांगड़े, कसडोल से गौरीशंकर अग्रवाल, भाटापारा से शिवरतन शर्मा, धरसीवंा से देवजीभाई पटेल, रायपुर ग्रामीण से नंदकुमार साहू, रायपुर पश्चिम से  राजेश मुणत, रायपुर दक्षिण से बृजमोहन अग्रवाल, आरंग से संजय ढीढी, अभनपुर से चंद्रशेखर साहू, राजिम से संतोष उपाध्याय, ब्रिदांनवागढ़ से डमरुधर पुजारी, सिहावा श्रीमती पिंकी शिवराज शाह, कुरुद अजय चंद्राकर, धमतरी श्रीमती रंजना साहू, डौडी लोहारा लाल महेंद सिंह टेकाम, पाटन मोतीलाल साहू, दुर्ग ग्रामीण जागेश्वर साहू, दुर्ग शहर चंद्रिका चंद्राकर, भिलाई प्रेम प्रकाश पाण्डेय, अहिवारा सांवलाराम डहरे, साजा लाभचंद बाफना, बेमेतरा अवधेश चंदेल, नवागढ़ दयालदास बघेल, पंडरिया मोतीराम चंद्रवंशी, कवर्धा अशोक साहू, खैरागढ़ कोमल जंघेल, डोंगरगढ़ श्रीमती सरोजनी बंजारे, राजनांदगांव डॉ. रमन सिंह, डोंगरगांव मधुसुधन यादव, खुज्जी हीरेन्द्र साहू, मोहला मानपुर कंचन माला भुआर्य,  अंतागढ़ विक्रम उसेंडी, भानुप्रतापपुर देवलाल दुग्गा, कांकेर हीरा मरकाम, केशकाल हरिशंकर नेताम , कोंडागांव लता उसेंडी, नारायणपुर केदार कश्यप, जगदलपुर संतोष बाफना, चित्रकूट लच्छुराम कश्यप, दंतेवाड़ा भीमा मंडावी, बीजापुर महेश गागड़ा, कोंटा धनीराम बरसे की सूची जारी की गई हैं। प्रदेश की शेष बची सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा एक दो दिनों में होने की संभावना है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »