विश्वकर्मा जयंती पर शहर में हुए विविध आयोजन

रायपुर, 17 सितम्बर (आरएनएस)। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी ब्रम्हा के पुत्र एवं शिल्प के देवता भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर शहर के विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों सहित निर्माण से जुड़े कार्यों में लगे कर्मचारियों एवं अधिकारियों तथा श्रमिकों द्वारा शिल्प के देवता की पूजा विधि विधान से संपन्न की गई। औद्योगिक प्रक्षेत्र सिलतरा, उरला, बैकुण्ठनगर, बिरगांव, गोगांव आदि क्षेत्रों में स्थित कल-कारखानों में सुबह से ही प्रबंधन एवं श्रमिकों द्वारा भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति के समक्ष विधि-विधान से पूजन सम्पन्न कर मिष्ठान का वितरण कर अवकाश दिया गया। भगवान विश्वकर्मा पौराणिक मान्यता के अनुसार सृष्टि के रचनाकर्ता है। इस संसार के निर्माण में भगवान विश्वकर्मा का श्रम है। श्रम ही पूजा है, के स्लोगन के साथ दिन-रात अपने श्रम के जरिए औद्योगिक परिक्षेत्र में अपने संस्था की पहचान बनाने वाल श्रमिकों को इस दिन का बेसर्बी से इंतजार रहता है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »