केन्द्र और राज्य दोनों की पूरी संवेदना पीडि़त परिवारों के साथ : डॉ. रमन सिंह

दुर्ग, 10 अक्टूबर (आरएनएस)। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज केन्द्रीय इस्पात मंत्री चैधरी वीरेन्द्र सिंह के साथ भिलाई नगर के सेेक्टर-9 स्थित अस्पताल का दौरा किया, जहां उन्होंने भिलाई इस्पात संयंत्र के हादसे में घायल श्रमिकों के स्वास्थ्य और उनकी उपचार व्यवस्था का जायजा लिया। मुख्यमंत्री और केन्द्रीय इस्पात मंत्री ने अस्पताल के डॉक्टरों को घायलों का बेहतर से बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री विष्णुदेव साय, छत्तीसगढ़ सरकार के राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय सहित राज्य और केन्द्र सरकार तथा इस्पात संयंत्र प्रबंधन के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय इस्पात मंत्री चैधरी वीरेन्द्र सिंह के साथ अस्पताल परिसर में ही एक संक्षिप्त बैठक में कल के सम्पूर्ण घटना क्रम पर विचार-विमर्श किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि निश्चित रूप से यह एक अत्यंत गंभीर और दुखद घटना है। हमने अपने अनेक श्रमवीरों को इस हादसे में खोया है। केन्द्र और राज्य दोनों की पूरी संवेदना और सहानुभूति इस हादसे से पीडि़त परिवारों के साथ है। मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल श्रमिकों के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए उनके इलाज में हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने अधिकारियों को निजी क्षेत्र और सार्वजनिक क्षेत्र के सभी उद्योगों में मानव जीवन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं और कहा कि सभी प्रकार के कारखानों में सुरक्षा मानकों का गंभीरता से पालन किया जाए।

 

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »