6 लाख के ईनामी 2 हार्डकोर नक्सली गिरफ्तार

दंतेवाड़ा, 17 सितंबर (आरएनएस)। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान लोन वर्राटू के तहत अरनपुर थाना से पुलिस बल और डीआरजी के जवान बुरगुम व पोटाली की ओर सर्चिंग में रवाना हुए थें, अभियान के दौरान 02 हार्डकोर इनामी नक्सली डेंगा देवा एवं नक्सली माड़वी सन्ना को जवानों ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पूछताछ में गिरफ्तार दोनों नक्सली मलांगिर एरिया कमेटी में पिछले वर्षों से सक्रिय होना स्वीकार किया है। इनमें से एक की पहचान 05 लाख रुपए के इनामी नक्सली डेंगा देवा मलांगिर एरिया कमेटी सदस्य व सप्लाई टीम कमांडर के रूप में हुई है। दूसरे की पहचान 01 लाख रुपए के इनामी नक्सली माड़वी सन्ना जनताना सरकार अध्यक्ष के रूप में हुई है। ये दोनों नक्सली अपने साथियों के साथ मिलकर जवानों को एंबुश में फंसाने की योजना बना रहे थे, जिन्हें जवानों ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »