मुख्यमंत्री डॉ. रमनसिंह पखांजूर में 108 करोड़ 96 लाख 86 हजार रूपए के जिले वासियों को देंगे सौगात

कांकेर,28 सितम्बर (आरएनएस)। मुख्यमंत्री डॉ. रमनसिंह 29 सितम्बर को पखांजूर में आयोजित अटल विकास यात्रा 2018 के तहत् जिले वासियों को लोकार्पण शिलान्यास और सामग्री वितरण के तहत् 108 करोड़ 96 लाख 86 हजार रूपए की सौगात देंगे।
विकासयात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने 10 कार्यो के लिए 2 करोड़ 81 लाख 69 हजार रूपए की भूमि पूजन करेंगे:-जिले में कांकेर के देवांगन समाज सामुदायिक भवन निर्माण कार्य के लिए 10 लाख रूपए। अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य गुजराती समाज कांकेर के लिए 10 लाख रूपए। महाराणा प्रताप की स्टेच्यु निर्माण कार्य के लिए 10 लाख रूपए, स्टील रेलिंग। टाईल्स एवं मिनी गार्डन निर्माण, ऊपर नीचे रोड स्थित मुंडन संस्कार भवन से लगा घाट क्षेत्र के लिए 10 लाख रूपए। सामुदायिक भवन निर्माण कार्य यादव समाज जिला कांकेर के लिए 10 लाख रूपए। सामुदायिक भवन निर्माण कार्य बंग समाज, जिला कांकेर के लिए 10 लाख रूपए, जिले में पखांजूर में पं. दीनदयाल उपाध्याय सर्वसमाज मांगलिक भवन निर्माण कार्य के लिए 74.95 लाख रूपए। जिला कांकेर, वि.खं. चारामा के आंवरी में शा.उ.मा.वि.भवन का निर्माण के लिए, 121.16 लाख रूपए। कोयलीबेडा में बास्केटबॉल एवं बालीबॉल खेल मैदान हरणगढ़ के लिए 12.79 लाख रूपए और कोयलीबेडा में बास्केटबॉल एवं बालीबॉल खेल मैदान छोटेकापसी के लिए 12.79 लाख रूपए का भूमि पूजन का करेंगे।
००

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »