गुरु के चरणों मे विश्वास बना रहे – त्रिपाठी

 सेलूद में भागवत कथा का चौथा दिन

पाटन , 21 नवंबर (आरएनएस)। पाटन ब्लाक के सबसे बड़े ग्राम सेलूद के बजरंग चौक में आठ दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया गया है।कथा के तीसरे दिन कथाकार श्रीकांत त्रिपाठी वशीघ्रता त्रिपाठी ने कहा कि शिष्य जहां-जहां जाता है। गुरु का कृपारूपी साया हमेशा शिष्य के साथ चलता रहता है। शिष्य का रिश्ता बड़ा अद्भुत है। आपके जीवन में सद्गुरु हो तो अपना जीवन गुरु के चरणों में समर्पित करना चाहिए ।विश्वास होनी चाहिए। जितना विश्वास भगवान पर होता है। उतना विश्वास गुरु पर होना चाहिए ।और उससे अधिक विश्वास गुरु के चरणों में होना चाहिए। प्रवचन में आगे बताया कि भगवान रूठ गए तो वे कभी भी आने वाले नहीं है ” हरी रुठे गुरु ठौर है। गुरु रूठे नहीं ठोर “आगे बताया कि अपने जीवन में गुरु बनाना बहुत आवश्यक है। क्योंकि बिना गुरु बनाए आँपका कोई पुण्य नहीं रहता। जीवन में शिक्षा गुरू आप कितने भी बना सकते है।लेकिन दीक्षा गुरु एक ही होना चाहिए।

 

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »