मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आम जनता से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की झलकियां

दिनांक 15 नवम्बर (आरएनएस)।

विधानसभा – डोंगरगढ़, जिला-राजनांदगांव 
ग्राम-घुमका

  •     मुख्यमंत्री श्री बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के लिए डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घुमका पहुंचे।
  •     मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल देवरीडीह में शीतला माता की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में शीतला माता कुटीर का लोकार्पण कर कुटीर में चंदन के पौधे लगाए।
  •     मुख्यमंत्री ने घुमका में महाराणा प्रताप चौक का अनावरण कर महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित की और उनकी वीरता को नमन किया।
  •     सिंगापुर निवासी 65 वर्षीय श्रीमती त्रिवेणी ठाकुर ने कहा कि फुगड़ी और बिल्लस से याद आया बचपन, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रयासों से वापस मिले बचपन के खेल।
  •     मुख्यमंत्री ने गौठान में गौ माता के लिए पैरा दान करने वाले किसान श्री येमन लाल यादव का सम्मान किया।
  •     मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ग्राम घुमका में रानी अवंती बाई की प्रतिमा का अनावरण कर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री ने रानी अवंती बाई के बलिदान को स्मरण करते हुए उनकी वीरता को नमन किया।
  •     मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर भेंट मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की।
  •     मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने विभिन्न विभागों के योजनाओं के तहत हितग्राहियों को , पोषण कीट, सिलाई मशीन, गैस सिलेंडर, बीज सहित अन्य सामाग्री का वितरण किया।
  •     मुख्यमंत्री को आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र की बच्ची ने कविता सुनाई।
  •     मुख्यमंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि आपके स्नेह से अभिभूत हूँ। आप लोगों ने करी लड्डू से तौला और पंथी नृत्य से स्वागत किया।
  •     मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव गांधी न्याय योजना से किसानों को हमने लाभान्वित किया। हमारे यहां गन्ने की कीमत सबसे ज्यादा है। हम लोग कोदो कुटकी भी खरीद रहे हैं। घुमका में मुरूम वाली भूमि है फिर भी इस साल फसल काफी अच्छी है।
  •     मुख्यमंत्री को किसानों ने बताया कि उनका ऋण माफ हुआ है। इस साल राजीव गांधी न्याय योजना की तीसरी किश्त मिल चुकी है।
  •     मुख्यमंत्री ने सरपंच पति श्री नागेश्वर साहू से चुटकी लेते हुए कहा कि ये बार तोला किश्त तभे मिलहि जब सरपंचीन बर कुछु खरीदबे।
  •     मुख्यमंत्री को ग्राम खैरझिटी निवासी श्रीमती सावित्री सिन्हा ने बेटा कहकर संबोधित किया और कहा कि शासन की योजना से खुश है, उनका राशन कार्ड बना है बढ़िया व्यवस्था कराए हव, 17 रुपये किलो में शक्कर मिलती है।
  •     मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात के दौरान बेहद खास अंदाज से घुमका के लोगों से बड़ी ही आत्मीयता से उनसे पारिवारिक जनों के बारे में भी बात की।
  •     ग्राम बीरेझर निवासी श्री थान सिंह बघेल ने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देते हुए कहा कि भूमिहीन श्रमिक न्याय योजना की 3 किस्त मिल गई है। बहुत अच्छी योजना है।
  •     मुख्यमंत्री को स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि गोठन में कार्य कर रही हैं, मछली पालन, वर्मी कंपोस्ट और मशरूम उत्पादन सहित अन्य आयमूलक गतिविधियों से सभी को लाभ मिल रहा है।
  •     मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी योजनाएं महिलाओं को केवल आर्थिक रूप से ही मजबूत नहीं कर रही। बल्कि उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा रही हैं। महिलाएं मजबूत हो रही हैं। रीपा योजना से उनकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी।
  •     मुख्यमंत्री को ग्रामीणों ने बताया कि हाट-बाजार क्लिनिक योजना का अच्छा लाभ मिल  रहा है। बीपी, शुगर और अन्य स्वास्थ्य संबंधी जांच बाजार में करा रहे हैं।
  •     मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से दिव्यांग सेवक यादव ने दूसरी नई ट्राइसायकल की मांग की जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा, कलेक्टर आपको बैटरी वाली गाड़ी दिलाएंगे।

ग्राम-बेलगांव

  •     मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने रास्ते में रूककर ग्रामीणों का अभिवादन स्वीकार किया और मुख्यमंत्री को लोगों ने अपने बीच पाकर बेहद उत्साह से रास्ते भर भूपेश बघेल जिंदाबाद के नारे लगाते रहे।
  •     मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल बेलगांव निवासी किसान श्री छन्नूराम भारती के घर भोजन के लिए पहुँचे। उनके परिजनों ने मुख्यमंत्री का आरती और तिलक लगाकर स्वागत किया।
  •     भारती परिवार ने आत्मीय भाव से मुख्यमंत्री सहित सभी अतिथियों को स्वादिष्ट व्यंजन परोसा। भोजन के बाद मुख्यमंत्री श्री बघेल ने किसान श्री छन्नूराम और उनके परिजनों को उपहार भेंट किया।
  •     ग्राम बेलगांव में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में मुख्यमंत्री से स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल बेलगांव कक्षा आठवीं के विद्यार्थी नमन जंघेल और गौरी अग्रवाल ने फर्राटेदार अंग्रेजी में बात की और प्राइवेट स्कूल की तरह शासकीय स्कूलों में भी अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई उपलब्ध कराने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वामी आत्मानंद स्कूल के माध्यम से मध्यम वर्गीय परिवार का सपना साकार हो रहा है।
  •     मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विभिन्न विभागीय योजनाओं के तहत हितग्राहियों को सामग्री और सहायता राशि का चेक वितरण किया।
  •     मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मूसराकला आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों से मुलाकात की और बच्चों को प्यार व दुलार के साथ चाकलेट वितरण किया।
  •     मुख्यमंत्री को नन्हीं बच्ची गीतिका और तानिया साहू ने गाना सुनाया, मुख्यमंत्री ने बच्चों की सराहना की और अपना आशीर्वाद दिया साथ ही उन्हें नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्र आने के लिए प्रेरित किया।
  •     मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में ग्रामीणों से छत्तीसगढ़ी में मजाकिया संवाद करते हुए हंसी ठिठोली का माहौल बनाया।
  •     मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने लोगों से पैरा (पराली) न जलाने की बात कही और किसानों से उपयोग से अधिक पैरा को गौठानों में दान करने की अपील की।
  •     मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के बच्चों से छत्तीसगढ़ी में सवाल करके उनसे अंग्रेजी में जवाब मांगा। जिस पर बच्चों ने मुख्यमंत्री के छत्तीसगढ़ी में पूछे गए हर सवाल का जवाब अंग्रेज़ी में दिया। जिसे सुनकर मुख्यमंत्री ने तारीफ़ की तो मौजूद जनसमूह ने तालियाँ बजाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया।
  •     मुख्यमंत्री का डोंगरगढ़ निवासी श्री विकास चौधरी ने आर्थिक सहायता के लिए धन्यवाद देते हुए आभार जताकर कहा कि उनकी माता के एंजियोप्लास्टी के इलाज के लिए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से 1 लाख 98 हज़ार 600 रुपये की आर्थिक सहायता मिली। अब उनकी माता पूरी तरह स्वस्थ हैं।
  •     मुख्यमंत्री ने मुड़ीपार के स्व-सहायता समूह की महिलाओं की विशेष मांग पर मुड़ीपार में रिपा खोलने का आश्वासन दिया।
  •     मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार का उद्देश्य है कि हर वर्ग की आय में किस तरह से वृद्धि हो। इसे ध्यान में रखकर अनेक तरह के नवाचार कर  योजनाएं बनायी जा रही हैं। वर्तमान में छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाएँ दीर्घकालिक लाभ देने वाली हैं।
  •     मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण स्तर पर होने वाले उत्पाद और उनकी बिक्री के लिए बाजार उपलब्ध कराने व मार्केटिंग की समस्या को दूर करने के लिए सी-मार्ट (छत्तीसगढ़ मार्ट) बनाए जा रहे हैं। गाँव का सामान अब शहरों में आसानी से बिक रहा है।
  •     मुख्यमंत्री ने कहा कि चिटफंड कंपनियों द्वारा निवेशकों के पैसों को वसूली कर वापस कराने वाला छत्तीसगढ़ देश का एकमात्र राज्य है। हमने राज्य में लगभग 40 करोड़ रुपये से अधिक निवेशकों को दिलाया है।

डोंगरगढ़ 

  •     मुख्यमंत्री ने विभिन्न समाज के प्रतिनिधि मंडलों से चर्चा की।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »