रायपुर, 11 मई (आरएनएस)।

मंगरेलगढ़

  •     मंगरेलगढ़ भौंराडांड मांड नदी तक सड़क निर्माण।
  •     मंगरेलगढ़ मांड नदी पर एनीकट निर्माण।
  •     मंगरेलगढ़ प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल के नए भवन की स्वीकृति।
  •     केरजू में पुलिस चौकी की घोषणा।
  •     सीतापुर में आडिटोरियम की स्वीकृति।
  •     मंगरेलगढ़ में 25 लाख रूपए की लागत वाले सामुदायिक भवन की स्वीकृति।

राजापुर

  •     राजापुर में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोला जाएगा।
  •     राजापुर को उप तहसील का मिलेगा दर्जा।
  •     मांड नदी पर हर्रापार में पुल बनाया जाएगा।
  •     राजापुर हाईस्कूल में बाउंड्रीवॉल निर्माण की घोषणा।
  •     राजापुर में ग्रामीण सहकारी बैंक खोला जाएगा।
  •     पेयजल के लिए नल जल योजना शुरू होगी।
  •     मैनपाट में स्टेडियम निर्माण की घोषणा।
  •     समनिया से सिकनिया तथा कदनई से समनिया-मैनपाट तक सड़क निर्माण।

सरमना

  •     मुख्यमंत्री ने माड़ नदी पर भंडार डांड़ में एनीकट निर्माण की घोषणा।
  •     बतौली से करदना तक सड़क चौड़ीकरण की घोषणा।
  •     चिरगा मोड़ से एनएच 43 तक सड़क निर्माण की घोषणा।
  •     बतौली को राजस्व अनुविभाग बनाने परीक्षण कराया जाएगा, संभव न हो तो लिंक कोर्ट शुरू किया जाएगा।