ग्राम भैंसाकट्टा में तेंदुए के हमले से एक ग्रामीण महिला की हुई मौत

कांकेर, 07 सितंबर (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के चारामा वन परिक्षेत्र के ग्राम भैंसाकट्टा में तेंदुए ने एक ग्रामीण महिला को अपना शिकार बनाया है वहीं इस क्षेत्र में दूसरी घटना है जिसको लेकर वन विभाग के प्रति लोगों में अक्रोश भी देखा जा रहा है। आपको बता दे कि इससे पहले भी कुछ दिन पहले इस क्षेत्र के ग्राम पलेवा में घर मे सो रहे बुजुर्ग को तेंदुए ने अपना शिकार बनाया था और घर से दूर ले जाकर छोड़ दिया था जिसके बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल था। घटना के कुछ दिन बाद ही आज मंगलवार को भैंसाकट्टा जोकि पलेवा से महज 3 किमी की दूरी पर स्थित है वहाँ एक 35 वर्षीय महिला उर्मिला जैन को तेंदुए ने अपना शिकार बनाया है।वन विभाग के अनुसार महिला रात्रि में लघुशंका के लिए उठी होगी इसी दौरान महिला और तेंदुए का आमना सामना हुआ होगा जिसके बाद तेंदुए ने महिला पर हमला कर दिया होगा।एक के बाद एक इस क्षेत्र में हुए घटना को लेकर ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति आक्रोश देखा जा सकता है एक घटना के बाद वन विभाग द्वारा तेंदुए को वहाँ से खदेडऩे कोई ठोस पहल करना चाहिए था किंतु ऐसा नहीं हुआ जिसके चलते यह दूसरी घटना घटित हुई है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »