31 अक्टूबर तक कोटमसर-कैलाश गुफा रहेगा बंद

जगदलपुर, 18 जुलाई (आरएनएस)। कार्यालय निदेशक कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान से प्राप्त जानकारी अनुसार वर्षा ऋ तु के दौरान पर्यटकों की सुरक्षा हेतु कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान अन्तर्गत आने वाले गुफा स्थल (कोटमसर गुफा, कैलाश गुफा एवं अन्य सभी गुफा स्थल) को 15 जून 2021 से 31 अक्टूबर 2021 तक पर्यटन प्रयोजन हेतु प्रतिबंधित किया गया है। जबकि कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान अन्तर्गत आने वाले तीरथगढ़ जलप्रपात को पर्यटन हेतु खुला रहेगा।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »