नहर में गिरी बस, 38 यात्रियों के शव बरामद

0-मृतकों के परिजनों को मिलेंगे 5-5 लाख
0-अब तक 7 को जिंदा बचाया गया
भोपाल,16 फरवरी (आरएनएस)। मध्यप्रदेश के सीधी जिले में आज सुबह एक बस के नहर में गिर जाने से बस सवार 38 यात्रियों की मृत्यु हो गई। अब तक नहर से 38 शव निकाले जा चुके हैं। शेष यात्रियों तलाशी के लिए बचाव व राहत का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। इस घटना में मृतको की संख्या और बढ़ सकती है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान करने का ऐलान किया है।
प्रदश के मुख्यमंत्री चौहान ने मंत्रियों के साथ चर्चा के बाद प्रदेश के दो मंत्रियों को तत्काल सीधी जाने कहा है। इसमें कैबिनेट मंत्री तुलसी राम सिलावट और रामखेलावन पटेल शामिल हैं। दोनों मंत्री वहां जाकर सीएम को इस दुर्घटना की विस्तृत जानकारी देेंगे।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस बस में 55 से 60 लोग सवार थे। अब तक 7 लोगों को ही जिंदा बचाया जा सका है।
बताया जा रहा है कि छुहिया घाटी में जाम की वजह से बस का रूट डायवर्ट किया गया था। पुल के पास गड्ढा था। उसके बाद बस नहर में गिर गई है।
बस में सवार ज्यादातर लोग नर्सिंग के छात्र थे। सभी लोग सीधी से सतना परीक्षा देने जा रहे थे। लेकिन बस हादसे में ज्यादातर छात्रों की जान चली गई है।
००

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »