राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 72 वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस भवन में मुख्यमंत्री सहित कांग्रेस सदस्यों ने श्रद्धांजलि दी

रायपुर, 30 जनवरी (आरएनएस)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 72 वीं पुण्यतिथि पर आज प्रात: 10:00 बजे कांग्रेस भवन गांधी मैदान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। उक्त श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए आजादी की लड़ाई में उनके द्वारा किये गए योगदान को याद किया। श्रद्धांजलि सभा के उपरांत कार्यकर्ता कांग्रेस भवन से राजीव भवन की ओर रवाना हुए जहां सुबह 11:00 बजे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में कार्यक्रम में उपस्थिति होकर प्रदेश एवं रायपुर शहर में निवासरत प्रदेश कॉग्रेस कमेटी के सदस्य, वरिष्ठजन, सांसद, पूर्व सांसद,महापौर,पूर्व महापौर, विधायक, पूर्व विधायक,पार्षद, पूर्व पार्षद,समस्त प्रदेश पदाधिकारी, शहर एवं ब्लॉक पदाधिकारी,वार्ड पदाधिकारी एवं सभी सदस्यगण ,महिला कांग्रेस के पदाधिकारी एवं सदस्यगण,युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल, किसान कंाग्रेस, असंगठित क्षेत्र जनसमस्या निवारण प्रकोष्ठ ,अल्पसंख्यक विभाग, अनुसूचित जाति जनजाति विभाग,पिछड़ा वर्ग विभाग,झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ, बुथ अध्यक्ष,सेक्टर अध्यक्ष,जोन अध्यक्ष एवं सभी मोर्चा प्रकोष्ठों के एवं समस्त कांग्रेसजनों ने महात्मा गांधी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »