कांग्रेस ने धान बेचने वाले भाजपा नेताओ की सूची जारी की

0-कहा-भाजपा नेता धान खरीदी को लेकर ढोंग कर रहे है0-कहा-भाजपा नेता धान खरीदी को लेकर ढोंग कर रहे हैरायपुर, 22 जनवरी (आरएनएस)। धान खरीदी को लेकर भाजपा द्वारा किए जा रहे आंदोलन को ढोंग बताते हुए कांग्रेस ने आज धान बेचने वाले भाजपा नेताओ की सूची जारी की है।  प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डा.शिवकुमार डहरिया, अमरजीत भगत एवं डा. प्रेमसाय सिंह टेकाम सहित अन्य कांग्रेस नेताओ ने आज यहां प्रेसवार्ता में भाजपा पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा नेताओ और कार्यकर्ताओ की कथनी और करनी में अंतर हैं। उन्होंने कहा कि एक ओर भाजपाई धान खरीदी को लेकर आंदोलन कर रही है जबकि दूसरी ओर वे ही धान उपार्जन केन्द्रो में धान बेच रहे है। उन्होंने कहा कि अब तक कितने भाजपा नेताओ ने धान बेचा और कितनी राशि उनको भुगतान की गई इसकी सूची आज हमने जारी की है।  कांग्रेस नेताओ ने आंकड़ा जारी करते हुए कहा कि 2020-21 मे 21.48 लाख किसानो का पंजीयन किया गया। साथ ही समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन हेतु कुल 27.90 लाख हेक्टेयर धान के रकबे का पंजीयन किया गया जो गत वर्ष की तुलना मे 1.04 लाख हेक्टेयर अधिक है। इसके साथ ही वर्ष गिरदावरी के माध्यम से लगभग 2.52 लाख नवीन किसानो के लगभग 2.42 लाख हेक्टेयर नवीन रकबे का पंजीयन किया गया है। धान विक्रय एवं भुगतान संबंधित जानकारी देते हुए कहा कि कुल पंजीकृत 21.48 लाख कृषको मे से अब तक लगभग 19.02 लाख किसानो से लगभग 84.05 लाख मेट्रिक टन धान का उपार्जन किया जा चुका है।कांग्रेस नेताओ ने कहा कि गत वर्ष इस अवधि में 12.18 लाख किसानो से 50.80 लाख मेट्रिक टन धान का उपार्जन किया गया था। धान बेचने वाले किसानो को विक्रय किए गए के एवज में अब तक लगभग 15000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का भुगतान किया जा चुका है। इस प्रकार किसानो को विक्रय किए गए धान के मूल्य का भुगतान शीघ््राता से एवं निरंतर किया जा रहा है।०००

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »