मुख्यमंत्री ने मानपुर में किया 359 करोड़ के155 निर्माण कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास

रायपुर, 05 जून (आरएनएस)। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने प्रदेश व्यापी विकास यात्रा के दौरान आज मानपुर की आमसभा में 359 करोड़ रुपए के 155 निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने इनमें से 95 करोड़ रुपए की लागत से पूर्ण हो चुके 41 कार्यों का लोकार्पण और 232 करोड़ रुपए की लागत से नए स्वीकृत 114 कार्यों का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने आम सभा में 54 हजार 587 हितग्राहियों को 55 करोड़ रुपए की राशि की सामग्री और सहायता राशि के चेक का वितरण भी किया। डॉ. सिंह ने क्षेत्र के 17 हजार 694 किसानों को 15 करोड़ 89 लाख रुपए का धान बोनस और 24 हजार 783 परिवारों को आबादी पट्टा, 3974 परिवारों को प्रधानमंत्री आवास और 550 महिलाओं को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना में रसोई गैस कनेक्शन वितरित किए।
मुख्यमंत्री ने आमसभा में जिन कार्यों का लोकार्पण किया, उनमें मुख्य रूप से 33 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित अंबागढ़ चौकी समूह नलजल योजना, 14 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित पांगरी से चौकी मार्ग पर शिवनाथ नदी में उच्चस्तरीय पुल, 7 करोड़ 72 लाख रुपए की लागत से निर्मित मानपुर से ऊँचापुर सड़क शामिल हैं। डॉ. सिंह ने इसके अलावा नंदिया-बरारमुंडी मार्ग पर 6 करोड़ 35 लाख रुपए की लागत से शिवनाथ नदी में निर्मित पुल, टाटेकसा-खैरी मार्ग पर 3 करोड़ 65 लाख रुपए की लागत से बने पुल का भी लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने जिन कार्यों का भूमिपूजन किया, उनमें मुख्य रूप से 113 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत 77 सड़के और 24 करोड़ 37 लाख रुपए की लागत से बनने वाली कोहका-सीतागांव-औंधी-मुरूमगांव सड़क शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंनेे 12 करोड़ 28 लाख रुपए की लागत से बनने वाली बोरिया-मोहला सड़क, 12 करोड़ 26 लाख रुपए की लागत से मोहला-वासड़ी मार्ग पर पुल, परवीडीह भोजटोला मार्ग पर 10 करोड़ 53 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सड़क और 10 करोड़ 25 लाख रुपए की लागत से बनने वाली एकटकन्हार-भर्रीटोला सडक का भूमि पूजन किया।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »