जावड़ेकर ने कांग्रेस शासित राज्यों में दुष्कर्म पर राहुल की चुप्पी पर साधा निशाना

नई दिल्ली,24 अक्टूबर (आरएनएस)। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कांग्रेस शासित राज्यों में हुई दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी पर हमला बोला है। जावड़ेकर ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को अपनी पार्टी द्वारा शासित राज्यों में हुई घटनाओं पर भी बोलना चाहिए, ना कि हाथरस और अन्य जगहों पर जाकर फोटो सेशन करवाना चाहिए।
प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, पंजाब के होशियारपुर के टांडा गांव में छह साल की दलित लड़की के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना बेहद चौंकाने वाली है। राजनीतिक दौरों पर जाने के बजाय, राहुल गांधी को टांडा (पंजाब) और राजस्थान का दौरा करना चाहिए और महिलाओं के साथ अपराध की घटनाओं का संज्ञान लेना चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और न ही प्रियंका गांधी ने टांडा में पीडि़त परिवार से मुलाकात की। वे अपनी पार्टी द्वारा शासित राज्यों में महिलाओं के साथ अन्याय पर ध्यान नहीं देते हैं, लेकिन पीडि़त परिवार के साथ फोटो सेशन के लिए हाथरस और अन्य स्थानों पर जाते हैं। दूसरी ओर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी टांडा में हुई दुष्कर्म की घटना को लेकर राहुल और प्रियंका गांधी को निशाने पर लिया। सीतारमण ने कहा, होशियारपुर के टांडा में बिहार के एक दलित प्रवासी मजदूर की छह वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। यह घटना भाई और बहन के विवेक को हिला नहीं पाई है जो हर दूसरे स्थान पर भागते हैं जो उन्हें राजनीतिक रूप से मदद देता हो।
००

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »