दुनिया की रेप राजधानी बन गया है भारत

कोझिकोड ,07 दिसंबर (आरएनएस)। देश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर गहरी चिंता जताते हुए पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि भारत विश्व की रेप राजधानीÓ बन गया है। वहीं, दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने कहा है कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अक्सर ऐसे बयान देते हैं, जिससे वो मेंटली डिस्टब्र्ड लगते हैं।
तिवारी का ये बयान राहुल के उस बयान के जवाब में आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत को दुनिया की रेप कैपिटल के नाम से जाना जाता है। राहुल के इस बयान पर भी विवाद खड़ा हो गया है। राहुल गांधी इन दिनों केरल में अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड के तीन दिन के दौरे पर है। उन्होंने यहां जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश में महिलाओं के लिए कोई सुरक्षा नहीं है और हाल के दिनों में महिलाओं और बालिकाओं के खिलाफ जघन्य अपराधों के मामलों में तेजी से वृद्धि हुई है। उन्होंने प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी पर बलात्कार के मामलों पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया और कहा कि देशभर में हर रोज कोई न कोई बलात्कार का मामला सामने आ रहा है। गांधी ने कहा कि मोदी केवल धर्म की बातें करने में व्यस्त हैं लेकिन उन्हें कुछ धार्मिक किताबें पढऩी चाहिए। उन्होंने श्री मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि देश पर शासन करने वाले ही जब हिंसा में विश्वास रखते हैं तो ऐसे में जनता का कानून को अपने हाथ में लेना स्वाभाविक है।
००

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »