उपराष्ट्रपति ने स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा को जयंती पर किया नमन

नईदिल्ली,04 अक्टूबर (आरएनएस)। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने रविवार को स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा को उनकी 163वीं जयंती पर नमन किया।
उपराष्ट्रपति वेंकैया ने ट्वीट कर कहा, क्रान्तिकारी राष्ट्रवादी, संस्कृत और संस्कृति के विद्वान श्याम जी कृष्ण वर्मा जी की जयंती पर उनकी पुण्य स्मृति को प्रणाम।
वेंकैया ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान लंदन में इंडिया हाउस का उल्लेख करते हुए कहा कि श्यामजी कृष्ण वर्मा यूरोप में रह रहे प्रवासी भारतीयों को स्वाधीनता संग्राम से जोडऩे के लिए लंदन में इंडिया हाउस की स्थापना की और क्रान्तिकारियों के मार्गदर्शक बने।
उल्लेखनीय है कि श्यामजी का जन्म 4 अक्टूबर, 1857 को गुजरात प्रांत के मांडवी कस्बे में हुआ था। श्यामजी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक और स्वामी दयानंद सरस्वती से प्रेरित थे। 1918 के बर्लिन और इंग्लैंड में हुए विद्या सम्मेलनों में उन्होंने भारत का प्रतिनिधित्व किया था।
००

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »