मुख्यमंत्री आज राजनांदगांव में करेंगे 329 करोड़ रूपए के निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन

रायपुर , 23 मई (आरएनएस)। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में पिछले 14 वर्षों में राजनांदगांव जिले में हुए विकास की झलक कल 24 मई को विकास यात्रा में दिखेगी। प्रदेश व्यापी विकास यात्रा राजनांदगांव जिले के कई गांवों से गुजरेगी और जिला मुख्यालय राजनांदगांव में मुख्यमंत्री डॉ. सिंह आमसभा को सम्बोधित करेंगे। जहां वे एक दिन में दो लाख 30 हजार ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं में 171 करोड़ रुपए की सामग्री एवं सहायता राशि का चेक आदि का वितरण करेंगे। इस दौरान वे 329 करोड़ 33 लाख रूपए के निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन करेंगे। इनमें 120 करोड़ 13 लाख रूपए की लागत से पूर्ण हो चुके निर्माण कार्यों का लोकार्पण और 209 करोड़ 20 लाख रूपए के निर्माण कार्यों का शिलान्यास शामिल हैं।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »