भारत में संक्रमितों का आंकड़ा 30.58 लाख के पार, मौतें 57 हजार के नजदीक

0-पिछले 24 घंटे में 56 हजार से ज्यादा मामले, 782 लोगों की मौत
नई दिल्ली,23 अगस्त (आरएनएस)। भारत में कोविड-19 के मामले रविवार को 3058 लाख के आंकड़े को पार कर गए, जबकि 16 दिन पहले ही यह संख्या 20 लाख के पार पहुंची थी। रविवार को 56,862 नए मामले सामने आए। लेकिन अच्छी बात यह है कि संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या साढ़े 22.89 लाख से ज्यादा हो गई है और जांच में रिकॉर्ड तेजी आई है।
रविवार शाम सवा 5 बजे तक अद्यतन किए गए आंकड़े के अनुसार पिछले 24 घंटे में 782 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 56,976 हो गई है। देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 30,58,241 हो गए हैं, जिनमें से 7,10,879 लोगों का उपचार चल रहा है और 22,89,834 लोग उपचार के बाद इस बीमारी से उबर चुके हैं।आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 46,407 मरीज स्वस्थ्य होने के बाद देश में मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 74.92 फीसदी हो गई है जबकि मृत्यु दर में गिरावट आई है और यह 1.86 फीसदी है। वहीं, 23.24 फीसदी मरीजों का अभी इलाज चल रहा है।
देश में कोरोना वायरस के आंकड़े के अनुसार कोविड-19 से हुई 782 मौतों में से 297 मौतें महाराष्ट्र में, 97 आंध्र प्रदेश में, 93 कर्नाटक में, 80 तमिलनाडु में, 70 उत्तर प्रदेश में, 48 पश्चिम बंगाल में, 45 पंजाब में, 21 मध्यप्रदेश में, 15-15 जम्मू-कश्मीर और केरल में, 14-14 गुजरात और दिल्ली में, 12 हरियाणा में, 11-11 मौतें राजस्थान, झारखंड और तेलंगाना में हुई हैं। छत्तीसगढ़ और ओडिशा में नौ-नौ मौतें हुई हैं, जबकि पुदुचेरी में आठ, असम में सात, बिहार और गोवा में पांच-पांच, हिमाचल प्रदेश में चार, उत्तराखंड में तीन, लद्दाख, मणिपुर और त्रिपुरा में दो-दो मेघालय और नगालैंड में एक-एक मौत हुई है।
देशभर में कोरोना वायरस के संक्रमण से अब तक हुई कुल 56,976 मौतों में से सबसे अधिक 21,995 मौतें महाराष्ट्र में हुई हैं, इसके बाद तमिलनाडु में 6,420, कर्नाटक में 4,614, दिल्ली में 4,284, आंध्र प्रदेश में 3,189, गुजरात में 2,881, उत्तर प्रदेश में 2,867, पश्चिम बंगाल में 2,737 और मध्यप्रदेश में 1,206 मौतें हुई हैं। अब तक पंजाब में कोविड-19 से 1,036 लोगों की मौत हुई है, जबकि राजस्थान में 944, तेलंगाना में 755, जम्मू-कश्मीर में 608, हरियाणा में 597, बिहार में 503, ओडिशा में 399, झारखंड में 308, असम में 234, केरल में 218 और उत्तराखंड में 195 लोगों की मौत हुई है। छत्तीसगढ़ में 189 मौतें, पुदुचेरी में 151, गोवा में 140, त्रिपुरा में 72, चंडीगढ़ में 33, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 32, हिमाचल प्रदेश में 29, मणिपुर में 22, लद्दाख में 21, नगालैंड में नौ, मेघालय में सात, अरुणाचल प्रदेश में पांच, सिक्किम में तीन और दादरा एवं नागर हवेली और दमन एवं दीव में दो-दो मौतें हुई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि 70 प्रतिशत से अधिक मौतें मरीजों में अन्य बीमारियां होने के कारण हुई हैं।
पिछले 24 घंटे में आठ लाख से ज्यादा नमूनों की जांच
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में 22 अगस्त तक कुल 3,52,92,220 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से शनिवार को एक दिन में 8,01,147 नमूनों की जांच की गई। हालांकि, शनिवार को जांच में कमी आई है, इससे पहले शुक्रवार को रिकॉर्ड 10 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की गई थी। मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक 3.5 करोड़ से अधिक नमूनों के परीक्षण किए गए। प्रति दस लाख की आबादी पर परीक्षण (टीपीएम) में तेजी, आज टीपीएम 25,574 पर पहुंचा है। जनवरी 2020 में पुणे में महज एक प्रयोगशाला के माध्यम से एक परीक्षण की शुरुआत हुई थी जो आज देश भर में अब तक कुल 3.5 करोड़ से अधिक परीक्षण का आंकड़ा पार कर चुका है। पिछले छह दिनों से लगातार रोजाना 8 लाख से अधिक नमूनों का परीक्षण किया जा रहा है। पिछले 24 घंटों में कुल 8,01,147 कोविड-19 परीक्षणों के साथ अब तक कुल 3,52,92,220 नमूनों के परीक्षण किए जा चुके हैं।
००

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »