देश में रिकॉर्ड 40,645 नए मामले दर्ज, 711 की मौत

0-संक्रमितों की संख्या पौने नौ लाख के पार, 25 हजार से ज्यादा मरे
नई दिल्ली,16 जुलाई (आरएनएस)। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। गुरुवार को कोरोना के नए मामलों ने फिर एक रिकॉर्ड बनाया। पहली बार एक दिन में कोरोना वायरस के 40,645 नए मामले सामने आने के बाद शाम छह बजे तक कोरोना मरीजों का आंकड़ा 9,76,826 तक जा पहुंचा। हालांकि इनमें 6,16,452 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 3,34,965 संक्रमितों का इलाज चल रहा है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकडो पर गौर की जाए तो गुरुवार को शाम छह बजे तक पिछले एक दिन में 711 लोगों की कोरोना के कारण मौत होने के बाद देशभर में मृतकों की संख्या बढ़कर 25,020 तक पहुंच चुकी है। जबकि तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामले में एक दिन में 40 हजार से ज्यादा मरीज आने के कारण चिंता को बढ़ाता नजर आ रहा है। हालांकि कोरोना मरीजों के ठीक होने का आंकड़ा बढऩे से राहत की सांस मिल रही है। यानि अब तक कोरोना को मात देकर स्वस्थ हुए लोगों की संख्या छह लाख से ज्यादा होने के साथ यह रिकवरी दर 63.25 प्रतिशत से भी ज्यादा है।
देश में बुधवार शाम से गुरुवार शाम तक जिन 711 लोगों की मौत हुई है उनमें से 233 की महाराष्ट्र, 86 की कर्नाटक, 68 की तमिलनाडु, 44 की आंध्र प्रदेश, 41 की दिल्ली, 29 की उत्तर प्रदेश, 20 की पश्चिम बंगाल, 11-11 की जम्मू कश्मीर और तेलंगाना, 10 की गुजरात और नौ लोगों की मध्यप्रदेश में मौत हुई है। पंजाब में आठ लोगों ने जान गंवाई जबकि हरियाणा में सात, असम और बिहार में छह-छह, राजस्थान में पांच, ओडिशा और पुडुचेरी में तीन-तीन, झारखंड में दो जबकि चंडीगढ़, केरल, त्रिपुरा और दादर और नगर हवेली तथा दमन और दीव में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।
महाराष्ट्र में ज्यादा मौते
इस वैश्विक महामारी से अब तक कुल 24,915 लोगों की मौत हुई है। इनमें से 233 और मौतों के बाद महाराष्ट्र में 10,928, दिल्ली में 3,487, तमिलनाडु में 2,167, गुजरात में 2,079, उत्तर प्रदेश में 1,012, पश्चिम बंगाल में 1,000, कर्नाटक में 928, मध्य प्रदेश में 682 और राजस्थान में 530 लोगों ने जान गंवाई। आंध्र प्रदेश में 452, तेलंगाना में 386, हरियाणा में 319, पंजाब में 221, जम्मू कश्मीर में 206, बिहार में 180, ओडिशा में 77, उत्तराखंड में 50, असम में 46, झारखंड में 38 और केरल में 35 लोगों की मौत हुई। छत्तीसगढ़ में 20, पुदुचेरी में 21, गोवा में 18, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में 11-11, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा में तीन-तीन, मेघालय और दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव में दो-दो जबकि लद्दाख में एक व्यक्ति ने जान गंवाई है।
कोरोना के कहर में महाराष्ट्र
देशभर में अब तक महाराष्ट्र में संक्रमण के सबसे अधिक 2,75,640 मामले सामने आए। इसके बाद तमिलनाडु में 1,51,820, दिल्ली में 1,16,993, कर्नाटक में 47,253, गुजरात में 44,552, उत्तर प्रदेश में 41,383 और तेलंगाना में 39,342 लोग संक्रमित पाए गए। आंध्र प्रदेश में कोविड-19 के मामले बढ़कर 35,451, पश्चिम बंगाल में 34,427, राजस्थान में 26,437, हरियाणा में 23,306, बिहार में 20,612 और मध्यप्रदेश में 19,643 हो गया। असम में संक्रमण के 18,666 मामले सामने आए। इसके बाद ओडिशा में 14,898, जम्मू कश्मीर में 11,666, केरल में 9,553 जबकि पंजाब में 8,799 मामले सामने आए। छत्तीसगढ़ में 4,539, झारखंड में 4,320, उत्तराखंड में 3,785, गोवा में 2,951, त्रिपुरा में 2,268, मणिपुर में 1,700, पुडुचेरी में 1,596, हिमाचल प्रदेश में 1,341 और लद्दाख में 1,142 लोग संक्रमित पाए गए। नगालैंड में 902, चंडीगढ़ में 625 और दादर और नगर हवेली तथा दमन और दीव में 539 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए। अरुणाचल प्रदेश में संक्रमण के 462, मेघालय में 346, मिजोरम में 238, सिक्किम में 220 जबकि अंडमान और निकोबार द्वीप में 176 मामले सामने आए।
तीन लाख 26 हजार से ज्यादा नमूनों की जांच
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक, देशभर में 15 जुलाई तक कोरोना के लिए 1,27,39,490 नमूनों का परीक्षण किया गया। जिसमें से 3,26,826 नमूनों की जांच बुधवार को की गई। वर्तमान में 1,206 से अधिक लैब लोगों का कोविड टेस्ट करने में सक्षम है।
००

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »