शरद लोहाना ने भाजपा के आरोपों का दिया करारा जवाब

धमतरी, 27 मई (आरएनएस)। जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी के अध्यक्ष शरद लोहाना ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर राजीव गांधी किसान न्याय योजना के विषय में विस्तृत जानकारी दी एवं भारतीय जनता पार्टी द्वारा भूपेश सरकार पर जो मनगढ़ंत आरोप लगाए जा रहे हैं उनका भी करारा जवाब दिया गया जिसके प्रमुख बिंदु इस प्रकार है
न्याय योजना मामले के प्रमुख बिंदु -1
◆ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने किसानों से किए वादे को पूरा किया किसानों का कर्जा माफ किया धान की कीमत 2500 रु. दिया सिंचाई कर माफ सहित लगभग 11000 करोड रुपए का कर्ज माफी किया।
◆ अब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक सहित भाजपा के नेता मोदी सरकार से भाजपा के वादा अनुसार स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिश के अनुसार लागत मूल्य का डेढ़ गुना समर्थन मूल्य किसानों को दिलाएं ?
◆ भाजपा के नेता बताएं मोदी सरकार के जुमलेबाजी से 2022 तक कैसे किसानों की आय दुगनी होगी रमन सिंह के कार्यकाल में किसानों के साथ हुई वादा खिलाफि का भाजपा प्रायश्चित करें किसानों के साथ 15 साल से भाजपा शासन में लगातार धोखाधड़ी हुई है।
◆ कोरोना संक्रमण संकटकाल में मोदी सरकार से स्पेशल पैकेज मांग कर किसानों का भाजपा शासनकाल का बकाया 2 साल का बोनस राशि दिलाएं ?
◆ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी कोरोना संक्रमण संकटकाल में मोदी सरकार से किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि की राशि 6000 से बढ़ाकर 12000 एकमुश्त जमा कराने की मांग करें छत्तीसगढ़ के लाखों किसानों को अभी तक सम्मान निधि नहीं मिलना है।
◆ किसानों को सस्ते दरों में डीजल रासायनिक खाद उपलब्ध कराएं।
◆ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार की जनकल्याणकारी कार्यों किसानों युवाओं मजदूरों महिलाओं के हित मेरे लिए गए अनेक फैसले से छत्तीसगढ़ बीते 18 महीनों से समृद्धि खुशहाल हुआ है
◆ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की किसान हितैषी सरकार के खिलाफ निरंतर भाजपा तक ट्रेन मनगढ़ंत आरोप लगाकर किसानों के खिलाफ षडयंत्र एवं बरगलाने में लगी है किंतु किसान भाजपा के चाल चरित्र चेहरा से अच्छी तरह परिचित है
■ राजीव गांधी किसान न्याय योजना शुरू होने से किसानों के खिलाफ षड्यंत्र कर रहे भाजपा नेताओं के कूट रचना पर स्थाई विराम लग गया है।
◆ बीते 18 महीने से छत्तीसगढ़ के हित को बाधित करने के फिराक में लगे भाजपा नेताओं को छत्तीसगढ़ के किसानों के विषय में बोलने का अधिकार ही नहीं है क्योंकि जब भी किसानों के हित की बात आई है यह सब किसानों के विरोध में ही खड़े रहे हैं
◆ मोदी सरकार ने केंद्रीय शक्तियों का दुरुपयोग कर छत्तीसगढ़ सरकार के धान खरीदी करने पर नियम शर्तों पे तब भाजपा मौन रही।
◆ ऐसे लोग आज किसानों के आर्थिक उन्नति खुशहाली तरक्की सक्षम बनाने कृषि को लाभकारी बनाने की शुरू की गई राजू किसान या योजना पर टीका टिप्पणी कर रहे हैं।
◆ भाजपा नेता किसानों के हितैषी नहीं बल्कि किसानों के विरोधी हैं।
◆ स्वर्गीय राजीव गांधी के शहादत दिवस 21 मई से हुई शुरुआत।
◆ धान मक्का और गन्ना के 19 लाख किसानों को मिलेगा लाभ।
◆ धान के किसानों को मिलेगा ₹10000 प्रति एकड़ अतिरिक्त
◆ 4 किस्तों में 5700 करोड़ रुपये पहुंचेंगे किसानों के खाते में
◆ 355 रु. समर्थन मूल्य से 250 करोड़ की गन्ना खरीदी।
◆ 83.67 मी. टन धान के लिए 1500 करोड़ों का भुगतान हुआ
 जो कहा सो किया
◆ सरकार बनने के बाद किया 17.87 लाख किसानों का 8750 करोड का कर्ज माफ।
◆ किसानों को धान बोनस के साथ मिले 20095 रुपये।
◆ खरीफ बीमाआरबीसी के तहत 10,000 करोड़ दिए की सहायता राशि दी गई।
◆ 260 करोड़ रुपए का सिंचाई कर माफ किया गया।
 न्याय योजना मामले के प्रमुख बिंदु – 2
● भारतीय जनता पार्टी और उनके नेताओं में किसानों के प्रति आखिर इतनी नफरत क्यों है किसान छत्तीसगढ़ महतारी का सच्चा सपूत है और हमारा अन्नदाता भी है अगर किसान समृद्ध होगा खुशहाल होगा तो छत्तीसगढ़ महतारी और प्रदेश की जनता भी खुशहाल होगी
● डॉ रमन सिंह ने अपने कार्यकाल में हमेशा किसानों को छलने का काम किया है कभी भी किसानों के प्रति की गई घोषणा है उनके सरकार ने पूरी नहीं की है
● चाहे मामला भू अधिग्रहण का हो या फिर बोनस का ही क्यों ना हो जब 170 का बोनस डॉक्टर रमन सिंह ने दिया था कब दो किस्तों में किसानों को यहां मिला था।
● जब ₹220 का बोनस दिया गया था तब भी किसानों को दो किस्तों में मिला था। अब अगर किसानों को किस्तों में प्रोत्साहन राशि मिल रही है तो फिर विरोध कैसा।
● केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री कृषक सम्मान योजना में 5 एकड़ तक के किसानों के लिए मात्र साल में ₹6000 का प्रावधान किया गया है जो कि ₹2000 की तीन किश्तों में मिलता है वहीं राज्य सरकार की न्याय योजना में 5 एकड़ के किसानों को ₹50000 मिलते हैं वह भी महज चार किस्तों में बेहतर क्या है डॉ रमन सिंह को बताना चाहिए और क्यों विरोध कर रहे हैं
● राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत मिले हुए पैसों से भारतीय जनता पार्टी की सहमति नहीं है तो कृपया भारतीय जनता पार्टी के तमाम नेता गण इस योजना के तहत मिले हुए राशि को तत्काल मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा कर दें तकि यह राशि प्रदेश में फैल रहे कोरोना संक्रमण से लड़ने के काम आ सके।
● आखिर यह कैसा विरोध है कि अपने खाते में आए हुए पैसे आप चुपचाप ग्रहण कर लेते हैं और तेज किसानों को गुमराह करने का प्रयास करते हैं नैतिकता का उच्च मापदंड तो यही कहता है कि आप इस योजना का विरोध तभी करें जब राज्य शासन से मिले हुए पैसे वापस कर दे
● इस योजना के प्रारंभ होने से किसानों के मन में यह बात स्थाई तौर पर बैठ गई है कि  *”भूपेश है तो भरोसा है”* हमारी सरकार ने जो भी वादे प्रदेश की जनता के लिए किए हैं उन्हें हम हर हाल में पूरा करेंगे।
● भारतीय जनता पार्टी चाहे जितने कुचक्र रच ले हमारी सरकार को जनहित के कार्यों से विमुख नहीं कर पाएगी।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »