दुर्ग के एएसपी सुरेशा चौबे के छोटे भाई के साथ मारपीट, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

बिलासपुर, 31 मार्च (आरएनएस)। दुर्ग के एडिशनल एसपी सुरेशा चौबे के छोटे भाई एसआई पर युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। मामला बिलासपुर के सरकंडा इलाके का है। जहां गुरुवार रात सरकंडा क्षेत्र में जगदलपुर में सब इस्पेक्टर के पद पर पदस्थ सुभाष चौबे के साथ युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। उन्हें गंभीर हालत में अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
बिलासपुर राजस्व कालोनी के रहने वाले और दुर्ग जिले में एसआई के पद पदस्थ सुरेशा चौबे के छोटे भाई एसआई सुभाष चौबे पर दो लोगों ने हमला कर दिया। दरअसल गुरुवार रात को वह अशोक नगर स्थित अपने घर में था। रात 9 बजे उसका साथी आशुतोष तिवारी बुलाने आया।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »