कांग्रेस को कांग्रेस मुस्लिम लीग नाम रख लेना चाहिए: पात्रा

नई दिल्ली,22 जनवरी (आरएनएस)। भाजपा ने नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को लेकर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस मुसलमानों से पूछकर महाराष्ट्र में सरकार बनाती है और हिंदुओं को गाली देती है। उन्होंने कहा कि विपक्ष सीएए-एनपीआर पर देश में भ्रम का माहौल बना रहा है। इसमें खासतौर पर कांग्रेस पार्टी है। इस विरोध की आड़ में उन्होंने हिन्दुओं को गाली देने का काम किया है।
पात्रा ने कहा कि दो दिन पहले अशोक चव्हाण ने एक सभा में कहा कि हमने मुसलमान भाईयों के कहने पर महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ सरकार बनाई है। मुस्लिमों का कहना था कि भाजपा हमारी सबसे बड़ी दुश्मन है, इसलिए हमने शिवसेना के साथ सरकार बनाई। इसका एक ही निचोड़ है कि कांग्रेस मुसलमानों से पूछकर ही सरकार बनाती है, किसी और धर्म के लोगों को ध्यान में रखकर नहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सिर्फ मुसलमानों का वोट पाने के लिए तुष्टिकरण की राजनीति करती है, लेकिन मुसलमानों का कभी कोई भला नहीं करती है। अब से कांग्रेस को इंडियन नेशनल कांग्रेस नहीं बल्कि मुस्लिम लीग कांग्रेस कहना चाहिए।
अकबरुद्दीन औवेसी पर साधा निशाना
संबित पात्रा ने कहा कि कल अकबरुद्दीन औवेसी ने कहा कि मुसलमानों ने 800 वर्ष तक इस मुल्क में हुक्मरानी और जांबाजी की है। मेरे आबा और जात ने इस मुल्क को कुतुबमीनार, चार मिनार, जामा मस्जिद दिया है। लाल किला भी मेरे आबा और दादा ने बनाया, तेरे बाप ने क्या बनाया है? ये सवाल किससे था? पात्रा ने कहा कि हमारे दादा-परदादा ने इस देश को सहिष्णु, विराट, क्षमतावान, गरिमावान बनाया और आप लोग ऐसी भाषा का उपयोग करते हैं।
हिंदुओं का अपमान करती है कांग्रेस
संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से हिंदुओं का अपमान करती आई है। उन्होंने कांग्रेस के कई नेताओं के बयान का उल्लेख भी किया।
16 मई 2017 को कपिल सिब्बल सुप्रीम कोर्ट में भगवान राम की तुलना तीन तलाक और हलाला से करते हैं।
17 मई 2017 यूथ कांग्रेस के एक नेता केरल में गाय की हत्या करते हैं और सार्वजनिक रूप से गौ मांस की भक्षण करते हैं।
2016-17 में राहुल गांधी जेएनयू जाते हैं और वहां देश विरोधी नारे लगते हैं।
11 जुलाई 2018 को राहुल गांधी ने साफ कहा कि हां कांग्रेस मुसलमानों की पार्टी है।
नौ जुलाई 2018 को कांग्रेस के जेड ए खान कहते हैं कि देश के हर जिले में शरिया कोर्ट की वकालत होनी चाहिए।
2008 में समझौता एक्सप्रेस विस्फोट में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने हिंदू आंतकवाद पर उंगली उठाई।
2006 में मनमोहन सिंह ने कहा कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुसलमानों का है।
2004 में सोनिया ने कांची कामकोटि के शंकराचार्य को गिरफ्तार कराया।
००

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »