किसानों के हर सुख-दुख में सरकार उनके साथ : डॉ. रमन सिंह

रायपुर, 15 फरवरी (आरएनएस)। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने किसानों को विश्वास दिलाया है कि उनकी सरकार हर सुख-दुख में उनके साथ खड़ी है। हाल में हुई बेमौसम की बारिश और ओलावृष्टि से उनकी फसलों को हुए नुकसान का आंकलन एक सप्ताह के भीतर करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। प्रभावित किसानों को फसल क्षति के आंकलन के बाद राजस्व पुस्तक परिपत्र (आरबीसी) 6-4 के तहत मुआवजा दिया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने आज शाम यहां विधानसभा में राज्य सरकार के आगामी वित्तीय वर्ष 2018-19 के बजट पर सदन में हुई सामान्य चर्चा का जवाब देते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष 2017 में जब राज्य में सूखा पड़ा, तब प्रदेश सरकार ने आरबीसी 6-4 के तहत किसानों को मुआवजा देने के लिए 546 करोड़ रूपए का आवंटन जारी किया। इसमें से अब तक 330 करोड़ रूपए का वितरण हो चुका है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »