शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर, 14 फरवरी (आरएनएस)। कैलाश नगर बीरगांव में शादी का प्रलोभन देकर महिला से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। प्रार्थिया की शिकायत पर उरला पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कैलाश नगर बीरगांव निवासी 32 वर्षीय प्रार्थिया ने थाने में शिकायत किया कि भनपुरी निवासी आरोपी धर्मेन्द्र सेन पिता पुनी कुमार सेन 26 वर्ष ने प्रार्थिया को शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाते रहा और शादी से इंकार कर दिया। प्रार्थी की शिकायत पर उरला पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »