जानकी जयंती पर निकली शोभायात्रा

राजिम, 08 फरवरी (आरएनएस)। राजिम कुंभ कल्प मेला के दूसरा शाही स्नान जानकी जयंती के अवसर पर श्रद्धालुओं ने पर्व स्नान कर पुण्य लाभ उठाया। इस अवसर पर साहू समाज तथा कबीर धर्मदास सेवा सेवा समिति के सैंकड़ो सदस्यों द्वारा एक शोभा यात्रा निकाली गई जो नगर सहित कुंभ स्थल का भ्रमण करते हुए अपने निर्धारित स्थान पर समाप्त हुई। इस शोभा यात्रा में साहू समाज की कई लड़कियॉं गाजे-बाजे के साथ सिर पर कलष लेकर चल रही थी साथ में कबीर पंथ वाले कबीर धर्मदास सेवा समिति के सदस्य भी अपनी ध्वजा लेकर चल रहे थे। पर्व स्नान के लिए उमड़े जन सैलाब को सम्हालने के लिए व्यवस्था हेतु तैनात पुलिस बल को काफी मेहनत मषक्कत करनी पड़ी। जानकी जयंती के पुन्य स्नान के बाद श्रध्दालुओ ने दीप दान कर भगवान कुलेष्वर महादेव और राजीव लोचन भगवान के दर्षन कर उनकी पूजा अर्चना की। दोपहर होते तक संगम के बीच स्थित कुलेष्वर महादेव और राजीव लोचन मंदिर में दर्शन करने वालो की भीड़ बड़ती गई। इस शोभा यात्रा में मुख्य रुप से डॉ. महेन्द्र साहू, रामकुमार साहू नगर साहू (संघ राजिम के संरक्षक), मेघनाथ साहू, लाला राम साहू, रामकृष्ण साहू, भोले साहू, अध्यक्ष टीकम साहू, सचिव राजु साहू, युवा प्रकोष्ठ, सहित साहू समाज के तथा कबीर धर्मदास सेवा समिति के सदस्यगण उपस्थित थे।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »