मुख्यमंत्री की मां बिंदेश्वरी बघेल नहीं रही

रायपुर, 07 जुलाई (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की माता बिंदेश्वरी बघेल का रविवार शाम राजधानी के रामकृष्ण अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रही थी जिनका उपचार राजधानी के रामकृष्ण केयर अस्पताल में चल रहा था। उनके गंभीर होने की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री सहित परिवार के सभी सदस्य अस्पताल पहुंच गए थे। वहीं निधन का समाचार मिलते ही मंत्रीद्वय टीएस सिंहदेव एवं कवासी लखमा सहित कांग्रेस नेता एवं पदाधिकारी अस्पताल पहुंचे। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को भिलाई-3 में किया जाएगा।
००

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »