तीजा-हरेली पर अवकाश छत्तीसगढ़ी संस्कृति का संरक्षण : कांग्रेस

रायपुर, 07 जुलाई (आरएनएस)। रायपुर। राज्य सरकार द्वारा तीजा, हरेली, छठ पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किये जाने का कांग्रेस ने स्वागत करते हुये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त किया है। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि छत्तीसगढ़ के सभी क्षेत्रों के निवासियों की भावनाओं के अनुरूप सब के त्योहारों पर अवकाश घोषित करने का निर्णय लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के आपसी सद्भाव और समरसता का सम्मान किया है। तीजा, हरेली, मां कर्मा जंयती, विश्व आदिवासी दिवस, छठ पूजा पर अवकाश घोषित कर राज्य सरकार ने सब की भावना का सम्मान किया है। तीजा और हरेली सहित इन त्योहारों पर सार्वजनिक अवकाश डेढ़ दशक पहले हो जाना चाहिये थाए दुर्भाग्यजनक है कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार को राज्य के तीज त्योहार और स्थानीय लोगों की भावनाओं की कोई परवाह नहीं थी। इसीलिये इस दिशा में रमन सरकार ने कभी सोचा ही नहीं था। तीजा पर्व छत्तीसगढ़ की माताओंए बहनों का सबसे बड़ा उपवास का पर्व है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस निर्णय से राज्य की कामकाजी महिलाओं सहित तीजा उपवास रहने वाली तिजहारिनों में खुशी की लहर दौड़ गयी है। हरेली त्योहार छत्तीसगढ़ के किसानों की माटी और किसानी से जुड़ा पावन पर्व है। हरेली पर सार्वजनिक अवकाश होने से राज्य की संस्कृति का संरक्षण होगा और बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही छठ पर्व छत्तीसगढ़ के सरगुजाए भिलाईए रायपुर में मनाया जाने वाला लोकप्रिय पावन त्योहार है। कांग्रेस सरकार ने छठ पर्व पर अवकाश घोषित कर राज्य में निवासरत एक बड़े वर्ग की भावनाओं का सम्मान किया है। राज्य की बड़ी आबादी आदिवासी समाज और साहू समाज की भावनाओं के अनुरूप विश्व आदिवासी दिवसए माता कर्मा जयंती पर अवकाश घोषित कर मुख्यमंत्री ने समाज का दिल जीत लिया।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »