कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने असंभव को किया संभव : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर, 29 जून (आरएनएस)। कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आज प्रदेश कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में कोण्डागांव से विधायक मोहन मरकाम ने आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए मुखिया के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। इधर अपने उद्बोधन के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने संघर्ष के दिनों को याद करते हुए भावुक हो गए।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित एक समारोह में कोण्डागांव विधायक मोहर मरकाम ने आज पीसीसी के नए मुखिया के रूप में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। इस दौरान अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पुराने और संघर्ष के दिनों को याद करते हुए भावुक हो उठे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हम सबने और खासकर कार्यकर्ताओं ने राज्य में कांग्रेस को मजबूत करने में अपनी अहम भूमिका निभाई है। राजीव भवन की नींव रखे जाने से लेकर उद्घाटन तक की एक-एक महत्वपूर्ण घटना का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि हम सब ने पाई-पाई जोड़कर राजीव भवन को खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सिपाहियों की कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाई और राजीव भवन तैयार हुआ। उन्होंने संघर्षों को याद करते हुए कहा कि राज्य में जब भाजपा सत्ता में काबिज थी तो कांग्रेसजनों को एक दिन में दो-दो आंदोलन करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से मोहन मरकाम के पीसीसी प्रमुख बनने से संगठन और मजबूत होगा। उन्होंने कहा कि पदयात्रा के दौरान मोहन मरकाम प्रत्येक यात्रा में शामिल होते थे। राज्य में कांग्रेस को फिर से खड़ा करने और मजबूत बनाने में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का बड़ा योगदान रहा है, उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने और सभी जनप्रतिनिधियों और नेताओं ने राज्य में भाजपा की सत्ता को उखाड़ फेंकने में जो योगदान दिया है, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने असंभव कार्य को संभव कर दिखाया और आज उसी का परिणाम है कि राज्य में कांगे्रस की सरकार बनी है।
दिनेश सोनी

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »