विकास की दिशा में तेजी से अग्रसर छत्तीसगढ़-मुख्यमंत्री

रायगढ, 29 जनवरी (आरएनएस)। मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज खरसिया में हरिराम सुल्तानिया कन्या विवाह भवन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि स्व. लखीराम अग्रवाल अग्रसेन जनकल्याण ट्रस्ट के आजीवन ट्रस्टी रहे और समाज की सेवा के लिए तत्पर रहे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर इस ट्रस्ट से जुड़े अन्य स्मृतिशेष ट्रस्टीगण को भी याद किया। उन्होंने कहा कि ढाई करोड़ की लागत से निर्मित यह कन्या विवाह भवन अनूठा बनकर तैयार हुआ है। उन्होंने भवन निर्माण के कार्य में शामिल अग्रसेन जनकल्याण ट्रस्ट के अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल एवं उनकी टीम को बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने कन्या विवाह भवन के डोम निर्माण के लिए 20 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए नगरीय प्रशासन मंत्री अमर अग्रवाल भी 20 लाख रुपए देंगे। मुख्यमंत्री डॉ. सिंह ने स्व. लखीराम अग्रवाल को स्मरण करते हुए कहा कि वे दूरदृष्टा व्यक्तित्व थे। उन्होंने तात्कालीन छत्तीसगढ़ एवं मध्यप्रदेश के विकास में राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान दिया। उन्होंने कहा कि समाज में ऐसे व्यक्तित्व बेहतर तरीके से सामाजिक गतिविधियों में लगे होते है। उन्होंने कहा कि स्व. लखीराम अग्रवाल के मन में एक दृष्टि एवं सोच छत्तीसगढ़ को लेकर थी। उन्होंने इस अवसर पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को भी स्मरण किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन प्रदेश निर्माण के सपने को साकार करने में 14 वर्षो की यात्रा पूरी की है। यह यात्रा राजनैतिक वैचारिक एवं सामाजिक परिवर्तनों की गवाह है। जिसमें बड़े फैसले लिए गए है जो परिवर्तन की ताकत है। देश में पीडीएस (सार्वजनिक वितरण प्रणाली)छत्तीसगढ़ के अलावा कहीं नहीं है। प्रदेश में गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को खाद्यान्न दिया जा रहा है।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »