योग विश्व को भारत का स्वास्थ्य उपहार: नकवी

नईदिल्ली,21 जून (आरएनएस)। केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के पटेल नगर में योगाभ्यास कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि योग आज पूरी दुनिया के लिए भारत का स्वास्थ्य उपहार बन गया है।
नकवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत की हजारों साल पुरानी सेहत की विरासत ‘योगÓ को पूरी दुनिया की अच्छी सेहत का विश्वसनीय ब्रांड बना दिया है।
अल्पसंख्यक कार्य मंत्री ने कहा कि योग आज पूरी दुनिया और उसके लोगों के स्वास्थ्य का सिरमौर बन चुका है। उन्होंने कहा कि योग ने मजहब, मुल्कों और जुबानों की दीवारे तोड़ कर इंसानों को इंसानियत की कदरों से जोडऩे का काम किया है।
नकवी ने कि पिछले कुछ सालों से वे खुद नियमित रूप से योगाभ्यास कर रहे है। उन्होंने कहा कि योग अच्छे सेहत की कुंजी है। बेहतर सेहत ही असली दौलत है। उन्होंने कहा, योग सिर्फ एक व्यायाम नहीं है बल्कि स्वास्थ्य का विज्ञान है। योग हमारे तन-मन को ऊर्जा और शांति प्रदान करता है। यह हमारी जीवनशैली को संतुलित बनाने में मदद करता है। योग का मुख्य उद्देश्य तन-मन को अशांत मन को शांति प्रदान करना है। यह न सिर्फ हमारी जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाता है बल्कि स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है।
केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि आज पूरी दुनिया योग दिवस को पूरे सम्मान और समर्पण के साथ मना रही है।
नकवी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के पटेल नगर में बड़ी संख्या में समाज के सभी वर्ग के लोगो के साथ मिलकर योगाभ्यास में भाग लिया।
००

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »