मंत्री मोहम्मद अकबर पहुंचे कांग्रेस मुख्यालय

रायपुर, 10 जून (आरएनएस)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा प्रदेश के परिवहन एवं खाद्य मंत्री मोहम्मद अकबर आज दोपहर कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन पहुंचे और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से प्रत्यक्ष मुलाकात व चर्चा की।

ज्ञात हो कि पीसीसी के निर्देश के बाद अब प्रदेश के मंत्री कांग्रेस मुख्यालय में एक दिन का समय देकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से प्रत्यक्ष मुलाकात कर उनसे चर्चा कर रहे हैं। यही नहीं आमजन भी कांग्रेस मुख्यालय पहुंचकर अपनी समस्याओं से अवगत करा रहे हैं। पीसीसी के निर्देशानुसार मंत्री कवासी लखमा, वरिष्ठ नेेता व मंत्री टीएस सिंहदेव कांग्रेस कार्यकर्ताओं व आमजनों से उनकी समस्याओं से अवगत होते हुए उनके निराकरण के लिए भी निर्देश दे चुके हैं। इसी क्रम में आज मोहम्मद अकबर भी कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन पहुंचे हैं। श्री अकबर इस समय कांग्रेस मुख्यालय में हैं और वे लोगों से प्रत्यक्ष चर्चा कर रहे हैं।

दिनेश सोनी-

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »