हर्षवर्धन ने विज्ञान और प्रौद्यागिकी तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्री के रूप में कामकाज संभाला

नईदिल्ली,04 जून (आरएनएस)। डॉक्टर हर्षवर्धन ने मंगलवार को केन्द्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का पदभार संभाला। पृथ्वी भवन में पृथ्वी विज्ञान सचिव डॉ. एम राजीवन और मंत्रालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उनकी अगवानी की।
पदभार संभालने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आभारी हैं कि उन्होंने एक बार फिर उन पर विश्वास व्यक्त किया और उन्हें दूसरे कार्यकाल के लिए पदभार सौंपा। डॉ. हर्षवर्धन ने तूफान फोनी के बारे में सही भविष्यवाणी करने के लिए भारतीय मौसम विभाग की सराहना की। उन्होंने कहा कि वर्तमान में करीब 42 मिलियन किसानों को अपनी भाषा में फसल के लिए उपयोगी मौसम संबंधी जानकारी मिल रही है। डॉ. हर्षवर्धन ने कहा, ‘हम गहरे समुद्रीय मिशनÓ कार्यक्रम तैयार करने की प्रक्रिया में हैं, जिसमें एक समन्वित ढांचे में समुद्र के विभिन्न पहलुओं को शामिल किया गया है और आने वाले दिनों में यह हमारे लिए एक प्रमुख क्षेत्र होगा।Ó
पदभार संभालने के बाद डॉ. हर्षवर्धन ने मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक भी की, जिसमें उन्हें मंत्रालय की प्रमुख पहलों और नीतिगत विषयों की संक्षिप्त जानकारी दी गई। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे अधिक ऊर्जा और तीव्रता से कार्य करें और मौसम की भविष्ण्वाणी के मामले में भारत को दुनिया के शीर्ष देशों में लाएं।
००

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »