नरेन्द्र मोदी ने दूसरी बार ली प्रधानमंत्री पद की शपथ

नईदिल्ली ,30 मई (आरएनएस)। देश में लोकसभा चुनाव 2019 संपन्न होने बाद गुरुवार 7.03 बजे नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री के लिए पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह की शरुआत राष्ट्रगान से हुई। शपथ ग्रहण समारोह में शपथ लेने वालों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, सदानंद गौड़ा, निर्मला सितारमन, राम विलास पासवान, नरेन्द्र सिंह तोमर, रविशंकर प्रसाद, हरसिमरत कौर बादल, थावरचंद गहलोत, सुब्रमणियम जयशंकर, डॉॅ.रमेश पोखरियाल, अर्जुन मुण्डा, स्मृति जुबेन ईरानी, डॉ. हर्षबर्धन, प्रकाश जावड़ेकर, पीयूष गोयल, धमेन्द्र प्रधान, मुख्तार अब्बास नकवी, प्रहलाद जोशी, डॉ. महेन्द्र नाथ पाण्डे, अरविन्द सावंत, गिरीराज सिंह, गजेन्द्र सिंह शेखावत, संतोष कुमार गंगवार राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार, राव इंद्रजीत सिंह राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार, श्रीपद नाइक राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार, जितेन्द्र सिंह राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार, किरण रिजिजू राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार, प्रहलाद पटेल राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार, आर.के.सिंह राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार, हरदीप सिंह पुरी राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार, मनसुख मांडविया राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार, फग्गन सिंह कुलस्ते राज्यमंत्री, अश्वनी चौबे राज्यमंत्री, सेवानिवृत्त जनरल बी.के.सिंह राज्यमंत्री, कृष्णपाल गुर्जर राज्यमंत्री, रावसाहब दानवे राज्यमंत्री, जी.किशन रेड्डी राज्यमंत्री, पुरुषोत्तम रुपाला राज्यमंत्री, रामदास अठावले राज्यमंत्री, साध्वी निरंजन ज्योति राज्यमंत्री, बाबुल सुप्रीयो राज्यमंत्री, संजीव बालियान, संजय घोत्रे राज्यमंत्री, अनुराग ठाकुर राज्यमंत्री, सुरेश अंगाड़ी राज्यमंत्री, नित्यानंद राय राज्यमंत्री, रतनलाल कटारिया राज्यमंत्री, वी.मुरलीधरन राज्यमंत्री, रेणुका सिंह राज्यमंत्री, सोम प्रकाश राज्यमंत्री, रामेश्वर तेली राज्यमंत्री प्रतातचंद्र सारंगी राज्यमंत्री, कैलाश चौधरी राज्यमंत्री, देवाश्री चौधरी राज्यमंत्री।
शपथ ग्रहण समारोह लगभग 7.03 बजे प्रारंभ होकर लगभग 2 घंटे लगभग 9.03 मिटन तक जारी रहा। इस शपथ ग्रहण समारोह में 24 कैबिनेट मंत्री तथा 9 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाए गए हैं। सबसे महत्वपूर्ण यह भी रहा कि मोदी कैबिनेट में दूसरे क्रम में राजनाथ सिंह इस बार भी बरकरार रहे। वहीं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को भी पहली बार तीसरे क्रम में मंत्रीमंडल में शामिल किया गया है। विदित हो कि इस बार मंत्रीमंडल में 19 नये चेहरों को शामिल किया गया है।
००

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »