वन कर्मियों की समस्याओं का जल्द होगा निराकरण : महेश गागड़ा

रायपुर, 20 जनवरी (आरएनएस)। वन मंत्री महेश गागड़ा ने कहा है कि राज्य की वन सम्पदा के संरक्षण और संवर्धन में वन विभाग के मैदानी अधिकारी और कर्मचारी पूरी गंभीरता और मेहनत के साथ अपना योगदान दे रहे हैं। उनकी व्यावहारिक समस्याओं पर राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ विचार कर रही है। गागड़ा ने कहा – इस संबंध में विचार-विमर्श कर जल्द उनकी समस्याओं का समुचित निराकरण किया जाएगा। गागड़ा आज बीजापुर जिले के तहसील मुख्यालय भैरमगढ़ में आयोजित वन कर्मचारियों के सम्मेलन और नववर्ष मिलन समारोह Óकलरव 2018Ó को मुख्य अतिथि की आसंदी से सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने विभागीय कर्मचारियों और अधिकारियों को नए साल की बधाई और शुभकामनाएं दी। सम्मेलन का आयोजन छत्तीसगढ़ वन लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के जगदलपुर वृत्त द्वारा किया गया।

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »