मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जाएंगे भोपाल

रायपुर, 08 मई (आरएनएस)। मध्यप्रदेश में कांग्रेस प्रत्याशियों के प्रचार अभियान में शामिल होने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम भोपाल रवाना हो जाएंगे।
कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि मध्यप्रदेश में अंतिम चरण के आमचुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करने तथा प्रचार अभियान में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम भोपाल रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के तय कार्यक्रम के अनुसार वे आज दिन भर राजधानी रायपुर में रहेंगे, इसके पश्चात वे शाम 5.25 बजे स्वामी विवेकांद एयरपोर्ट से नियमित विमान सेवा से भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे। श्री बघेल शाम 6.50 बजे राजा भोज एयरपोर्ट भोपाल पहुंचेंगे और होटल जहानुमा रवाना हो जाएंगे और रात्रि विश्राम करेंगे।
दिनेश सोनी-

Add a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »